
भीषण गर्मी के चलते बदली गई अस्थायी टाइमिंग खत्म, बीएसए ने जारी किया नया आदेश
Noida School Timings : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों व स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय अब छह जुलाई 2026 अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए कुछ दिन पहले स्कूलों की टाइमिंग में अस्थायी बदलाव किया था, लेकिन मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए अब उस आदेश को वापस ले लिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पंवार ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को पुराने समय के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
गर्मी के कारण बदला गया था समय
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जिले में अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से 29 जून 2026 को स्कूलों की समय-सारिणी में अस्थायी बदलाव किया गया था। उस दौरान कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था, ताकि तेज धूप और गर्मी से बच्चों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें
अब सभी स्कूलों में पुराने समय पर होगी पढ़ाई
BSA द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार अब जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE, मदरसा तथा अन्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई पहले की तरह निर्धारित समय पर होगी। यानी अब स्कूल पूर्ण अवधि तक संचालित किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि वर्तमान मौसम की स्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो और नियमित कक्षाएं सुचारु रूप से चल सकें।
सभी स्कूलों को दिए गए सख्त निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिले के सभी स्कूलों को नए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश की अनदेखी की जाती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है ताकि आदेश का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जा सके। स्कूलों के समय में यह बदलाव ऐसे समय पर किया गया है जब नया शैक्षणिक सत्र गति पकड़ चुका है। ऐसे में अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को नए समय के अनुसार विद्यालय भेजें, ताकि उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रह सके।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अली खामेनेई की अंतिम विदाई में छलके आंसू, विदेश मंत्री और संसद अध्यक्ष हुए भावुक
नीतू बिष्ट ने बहन की मेहंदी में ‘शरारत’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल


One thought on “यूपी के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, छह जुलाई से पुराने शेड्यूल पर चलेंगी कक्षा एक से आठ तक की क्लासें”
Comments are closed.