सलमान खान फिल्म्स ने तोड़ी चुप्पी, ‘मातृभूमि’ के CBFC विवाद को बताया निराधार

Salman Khan Films  : मे वॉर रेस्ट इन पीस को लेकर चल रही सर्टिफिकेशन संबंधी अफवाहों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। सलमान खान फिल्म्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म को लेकर CBFC से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं है, और न ही इसे सर्टिफिकेशन के लिए अभी तक बोर्ड के पास भेजा गया है।

सोशल मीडिया पर जारी किया गया आधिकारिक बयान

प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर बयान जारी करते हुए कहा कि फिल्म को लेकर फैल रही सभी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अभी CBFC के पास सर्टिफिकेशन के लिए सबमिट ही नहीं की गई है, इसलिए किसी तरह की रोक या आपत्ति का सवाल ही नहीं उठता। बयान में कहा गया कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के फैलाई जा रही जानकारी गलत है और इससे भ्रम फैल रहा है।

अफवाहों से बचने की अपील

सलमान खान फिल्म्स ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया यूज़र्स से अपील की है कि वे बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी तरह की खबर न फैलाएं। कंपनी ने साफ कहा है कि फिल्म से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी सिर्फ उनके ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स के जरिए ही साझा की जाएगी।

फिल्म की टीम और रिलीज़ को लेकर चर्चा

इस फिल्म में लीड रोल में चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रोजेक्ट स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। फैन्स के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगाhttps://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

NEET विवाद पर समय रैना का तंज वायरल, मेडिकल स्टूडेंट से बोले- असली डॉक्टर बन जाओ, पेपर लीक

सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹1.50 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी जोरदार उछाल

ईरानी डेलीगेशन को मारने की साजिश? NYT के दावे पर इजरायल ने दी तीखी सफाई

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

 

Spread the love

2 thoughts on “सलमान खान फिल्म्स ने तोड़ी चुप्पी, ‘मातृभूमि’ के CBFC विवाद को बताया निराधार

Comments are closed.

Smriti Irani and Tulsi Virani
Entertainment Politics

तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान

Smriti Irani and Tulsi Virani: कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें दर्शक केवल पर्दे पर देखते हैं, जबकि कुछ किरदार लंबे समय तक उनकी यादों का हिस्सा बने रहते हैं। तुलसी विरानी ऐसा ही एक यादगार किरदार है, जिसने भारतीय टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। क्योंकि सास भी कभी बहू थी की […]

Spread the love
Read More
Entertainment

सुप्रीम कोर्ट से राहत, 28 अगस्त को रिलीज होगी ‘महाप्रभु जगन्नाथ’

Mahaprabhu Jagannath Movie :  भगवान जगन्नाथ की भक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसके बाद फिल्म के देशभर में प्रदर्शन […]

Spread the love
Read More
Sunny Deol's upcoming films
Entertainment Uncategorized

‘बंटवारा 1947’ के बाद सनी देओल की छह बड़ी फिल्में, ‘रामायण’ से ‘गदर 3’ तक मचेगा धमाल

Sunny Deol’s upcoming films: फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 18 अगस्त की शाम तक करीब 29.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, सनी देओल के फैंस के लिए आगे का समय काफी दिलचस्प रहने वाला […]

Spread the love
Read More