बिहार से सफर करने वालों के लिए राहत, रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

Bihar Railway News :  बिहार के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। यात्रियों की भारी भीड़ और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बिहार से चलने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि और फेरों में विस्तार कर दिया है। ये ट्रेनें अब जुलाई से नवंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में चलेंगी। रेलवे के अनुसार, इस फैसले से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ के दौरान यात्रा अधिक सुगम बन सकेगी।

रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल में विस्तार

मुंबई रूट पर चलने वाली रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल (05558) के फेरों को बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन रक्सौल से 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 30 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। इस ट्रेन का ठहराव सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और डीडीयू जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

पटना से कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें जारी

पटना जंक्शन से चलने वाली कई ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई गई है

पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (03253/03254/03255): जुलाई अंत तक सप्ताह में दो दिन सेवा

पटना-खोरधा रोड-पटना स्पेशल (03230/03229): ओडिशा रूट पर जुलाई अंत तक संचालन

पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल (02024/02023): 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार सेवा जारी

सोगरिया-धनबाद स्पेशल सबसे लंबे विस्तार के साथ जारी

त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल (09821/09822) को 28 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन गुरुवार और शनिवार को अपनी सेवाएं देगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के विस्तार से छठ पूजा, दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और घर लौटने में आसानी होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

IND vs ENG T20 Records: रन से लेकर सिक्स तक, टॉप पर कौन-कौन?

\पहले प्यार, फिर ब्लैकमेल और बवाल! चाची-भतीजे के रिश्ते में बिगड़ा मामला, पति के बाहर रहने के दौरान बढ़ा विवाद

\पहले प्यार, फिर ब्लैकमेल और बवाल! चाची-भतीजे के रिश्ते में बिगड़ा मामला, पति के बाहर रहने के दौरान बढ़ा विवाद

Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं गौरी स्प्रैट, जानिए उनकी नेटवर्थ और प्रोफेशन

 

Spread the love

New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारतीय स्टेट बैंक ने सितंबर में विभिन्न शासकीय योजनाओं और प्राथमिकता क्षेत्र के तहत जिले के 2,094 लाभार्थियों को 4,307.86 लाख रुपये (करीब 43.08 करोड़) का ऋण स्वीकृत किया। विकास भवन सभागार में वृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित […]

Spread the love
Read More