आम महोत्सव 2026: योगी सरकार का बागवानी और कृषि निर्यात पर बड़ा फोकस

Lucknow Mango Festival

Lucknow Mango Festival : CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नौवें तीन दिवसीय ‘आम महोत्सव 2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को बागवानी और कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के सरकार के प्रयासों को प्रमुखता से रखा गया।
कार्यक्रम में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में 800 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल आम की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसानों, वैज्ञानिकों और आम लोगों को जोड़ने वाला कृषि नवाचार का मंच है।

सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उद्यान विभाग ने कई बड़े बदलाव किए हैं। आम की गुणवत्ता सुधारने के लिए पेपर बैग तकनीक, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन बोर्ड, हाई-टेक नर्सरी और कमल जैसी नई फसलों को प्रोत्साहन देने की पहल की गई है। मंत्री के अनुसार, हाई-टेक नर्सरी के माध्यम से वितरित पौधों की संख्या 74 लाख से बढ़कर 29 करोड़ तक पहुंच गई है।
सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप गार्डनिंग को भी बढ़ावा देने की घोषणा की। इसके जरिए शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने, कार्बन डाइऑक्साइड के अवशोषण और लोगों को घरेलू बागवानी से जोड़ने की योजना है। साथ ही ‘मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना’ के तहत औषधीय, बागवानी और अधिक मूल्य वाली फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश की केवल नौ प्रतिशत भूमि पर होने वाली बागवानी फसलें राज्य के कुल कृषि उत्पादन में 42 प्रतिशत तक योगदान दे रही हैं, जबकि शेष 91 प्रतिशत कृषि भूमि का योगदान 58 प्रतिशत है।सरकार के मुताबिक प्रदेश के आम समेत अन्य बागवानी उत्पाद अब अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, रूस, सिंगापुर, कतर, कुवैत, इटली और अन्य कई देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम और शहद उत्पादन में देश में अग्रणी है। ‘काशी शहद’ की ब्रांडिंग के साथ इसे वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके अलावा मखाना, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, खजूर और कमल जैसी वैकल्पिक फसलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

राम मंदिर चढ़ावा केस में बढ़ीं मुश्किलें: विनय कटियार का दावा- ‘जेल जा सकते हैं चंपत राय’

भारत-जापान की नई रणनीतिक साझेदारी से बदलेंगे एशिया के शक्ति समीकरण

कैमरे के सामने सिया का मिडिल फिंगर इशारा चर्चा में, केतन अग्रवाल केस में तीसरे युवक की एंट्री

आजाद तिब्बत के लिए कुर्बानी! UN हेडक्वॉर्टर के बाहर तिब्बती युवक ने खुद को लगाई आग

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More