अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त, व्यवस्था ध्वस्त!

Sitapur Jailer

Sitapur Jail सीतापुर अधीक्षक का मातहतों पर कोई नियंत्रण नहीं

DIG के लचर रवैए से बेलगाम हुए जेल अफसर

जेल प्रशासन की अवैध वसूली और उत्पीड़न से बंदी त्रस्त

नई जेल अधीक्षक को आए अभी छह माह भी नहीं हुए कि सीतापुर जेल का हाल बेहाल हो गया है। अधीक्षक का मातहत अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर कोई नियंत्रण ही नहीं है। शिथिल नियंत्रण की वजह से जेल में बंदियों का जमकर शोषण और दोहन किया जा रहा है।

मारपीटकर की जा रही अवैध वसूली से बंदियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। आलम यह है कि जेल प्रशासन की दहशत कारण बंदी उत्पीड़न के इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए है। उधर लखनऊ परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जेल को जेल प्रशासन की तानाशाही और बंदियों का उत्पीड़न दिखाई ही नहीं पड़ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक अधीक्षक सुरेश कुमार के सेवानिवृत होने के बाद काफी दिनों तक यह जेल अधीक्षक विहीन रही। सूत्रों का कहना है कि आगरा जेल में बतौर सहायक अधीक्षक के पद पर तैनात प्रीति यादव ने शासन में जुगाड और सेटिंग गेटिंग के बल पर सत्र से पूर्व अपना तबादला सीतापुर जेल पर बतौर अधीक्षक करा लिया। सूत्रों की माने तो जेल का प्रभार ग्रहण करने के कुछ समय बाद से ही जेल में मातहतों के माध्यम से बंदियों का शोषण और उत्पीड़न करवाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की घबराहट: आर्थिक तबाही की आशंका जताकर दुनिया से लगाई गुहार

सीतापुर पिछड़ा जिला है। जेल में गरीब बंदियों संख्या अधिक है। सूत्रों बताते है कि जेल में बंदियों से मुलाहिजा, हाता, मशक्कत, बैठकी, गिनती कटवाने के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। यही नहीं बंदियों के साथ ही साथ बंदियों के परिजनों का भी शोषण किया जा रहा है। मुलाकात कराने के नाम पैसा नहीं देने वाले परिजनों को यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि मुलाकात ड्यू (सप्ताह में निर्धारित मुलाकातें पूरी होने पर)नहीं है अगले हफ्ते आना। बंदियों के पास कपड़े, खानपान की वस्तुएं आदि भेजने के लिए भी पैसा वसूल किया जाता है। नगद धनराशि भेजवाने पर उसमें भी कटौती कर ली जाती है। मसलन 200 रुपए भेजने पर बंदी को सिर्फ 100 रुपए ही मिल पाते है। उधर इस संबंध में जब जेल अधीक्षक प्रीति यादव से उनका पक्ष जानने के लिए फोन (9454418246) किया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

परिक्षेत्र DIG को रहता सिर्फ लिफाफे का इंतजार!

राजधानी से सटी सीतापुर जेल लखनऊ जेल परिक्षेत्र में आती है। परिक्षेत्र डीआईजी कारागार मुख्यालय में बैठते है। सूत्रों के मुताबिक डीआईजी को परिक्षेत्र की प्रत्येक जेल का दो माह में एक बार विस्तृत और तीन माह में एक बार औचक निरीक्षण करने का निर्देश है। विस्तृत निरीक्षण में वह गल्ला गोदाम में राशन की नापतौल, खरीद फरोख्त की पड़ताल करने के साथ कार्यालयों के दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल करेंगे। इस काम को नहीं करने के एवज में डीआईजी को जेल की ओर से प्रतिमाह लिफाफे दिए जाते हैं। डीआईजी निरीक्षण के नाम पर औपचारिकता पूरी कर लिफाफे का इंतजार करते है। जब डीआईजी रामधनी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन (9454418170) किसी और ने उठाया और नाम सुनते ही बात करने के बजाए फोन काट दिया।

नियंत्रण होता तो बीज का बजट गटक नहीं जाते अफसर

प्रदेश की जेलों को सब्जी की आपूर्ति करने वाली सीतापुर जेल खुद सब्जी खरीद कर बंदियों को खिला रही है। सूत्र बताते है कि ठेकेदार के माध्यम से सब्जी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं मांगकर इनकी फर्जी बिलिंग से प्रतिमाह मिलने वाले लाखों रुपए के कमिशन की खातिर यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। सब्जी उत्पादन होने पर बाहर से हरी सब्जी मंगवानी नहीं पड़ती तो जेल प्रशासन के अधिकारियों को कमीशन से वंचित रहना पड़ता। सूत्रों की माने तो यह काम बगैर अधीक्षक की मिलीभगत के संभव ही नहीं हो सकता। इस खरीद फरोख्त की निष्पक्ष जांच करा ली जाए तो दूध का दूध पानी खुद ही सामने आ जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर करें गणपति की पूजा, जानें व्रत का महत्व और शुभ समय

यूपी में बाढ़ से पहले सरकार अलर्ट, माइक्रो प्लान और अर्ली वार्निंग सिस्टम पर जोर

CM आज करेंगे उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ

Spread the love

2 thoughts on “अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त, व्यवस्था ध्वस्त!”

Comments are closed.

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

शवों को घाघरा नदी में फेंका, पांच हत्यारे गिरफ्तार जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया था अपहरण पुलिस को मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व अन्य कागजात बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : एक सप्ताह पहले से लापता मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी 45 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More