नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sexual Exploitation

Karnalganj News :   कर्नलगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक न तो प्राथमिकी दर्ज की है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की है। इससे परिवार में आक्रोश और भय का माहौल है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 22 जून को गांव की एक नाबालिग किशोरी तालाब पर मछली पकड़ने गई थी।

आरोप है कि उसी दौरान गांव के निवासी रमन पुत्र अनु तिवारी और गिरीश पुत्र जगदंबा तिवारी वहां पहुंचे और किशोरी के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन पास के जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन और पिता मौके पर पहुंचे तथा बचाव किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। परिवार का आरोप है

कि भागने से पहले आरोपियों ने मारपीट की और पीड़िता की बड़ी बहन के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही धमका रही है और आरोपियों का पक्ष ले रही है। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक, गोंडा से भी मुलाकात की, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा का कबूलनामा, बोले- ‘पहले डर लगता था’, सूफी ने बयां किया दर्द

अश्लील वीडियो, धमकी और छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे ससुर, पुलिस जांच शुरू

यूएन में बोला भारत- आतंकी सिर्फ आतंकी होता है, खत्म हों दोहरे मापदंड

EPFO में नई व्यवस्था लागू: डिजिटल सिस्टम और तेज क्लेम प्रोसेस पर जोर

 

 

Spread the love

One thought on “नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More