EPFO में नई व्यवस्था लागू: डिजिटल सिस्टम और तेज क्लेम प्रोसेस पर जोर

EPFO New Rule 2026 : केंद्र सरकार ने सोशल सिक्योरिटी कोड के तहत EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। नए प्रावधानों का सीधा असर देश के करोड़ों कर्मचारियों पर पड़ेगा। अब पीएफ, पेंशन और बीमा से जुड़े दावों के निपटारे की प्रक्रिया को समयबद्ध और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया है। सरकार के नए नियमों के अनुसार, PF क्लेम का निपटारा अधिकतम 20 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। तय समयसीमा में निपटारा न होने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा और उस पर 12% सालाना पेनल इंटरेस्ट लगाया जा सकता है, जिसकी वसूली उसके वेतन से भी की जा सकती है।

EPFO की नई स्कीमों का नोटिफिकेशन जारी

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने EPFO से जुड़ी नई योजनाओं को अधिसूचित कर दिया है। इनमें शामिल हैं कर्मचारी भविष्य निधि योजना 2026 , कर्मचारी पेंशन योजना 2026 , कर्मचारी जमा-लिंक्ड बीमा (EDLI) योजना 2026 , ये नई योजनाएं पुराने 1952, 1971, 1995 और 1976 के नियमों की जगह लेंगी और सोशल सिक्योरिटी कोड के अनुरूप पूरी प्रणाली को अपडेट करेंगी।

देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय

नए नियमों के तहत यदि सभी आवश्यक दस्तावेज जमा होने के बावजूद किसी पीएफ, पेंशन या बीमा क्लेम को 20 दिनों में निपटाया नहीं जाता, तो संबंधित अधिकारी को जवाबदेह ठहराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।

योगदान प्रणाली में कोई बदलाव नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों और नियोक्ताओं के EPF योगदान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।, कर्मचारी : बेसिक सैलरी का 12% योगदान, नियोक्ता : 12% योगदान , नियोक्ता हिस्से का 8.33% EPS (पेंशन योजना) में जाएगा , केंद्र सरकार का 1.16% योगदान पेंशन फंड में जारी रहेगा EPFO प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर जोर दिया गया है। अब कर्मचारी ऑनलाइन क्लेम दाखिल कर सकेंगे, आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे और कई सेवाओं का लाभ बिना कार्यालय जाए प्राप्त कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और कम कागजी होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

Spread the love

One thought on “EPFO में नई व्यवस्था लागू: डिजिटल सिस्टम और तेज क्लेम प्रोसेस पर जोर”

Comments are closed.

Petrol and diesel prices
Business homeslider

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी LPG-CNG के दाम क्यों नहीं घटते? जानिए बड़ी वजह

Petrol and diesel prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के महीनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल, LPG और  CNG  की कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई है। ऐसे में आम लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब कच्चा […]

Spread the love
Read More
IndiGo Lite
Business

IndiGo का नया ‘Lite Fare’: कम सामान वालों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का ऑफर

IndiGo Lite : देश की प्रमुख लो-कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए नया ’इंडिगो  लाइट फेयर लॉन्च किया है। यह नया किराया मॉडल उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो हल्के सामान के साथ यात्रा करते हैं और अतिरिक्त सेवाओं पर खर्च नहीं करना चाहते। एक जुलाई से बुकिंग, 15 […]

Spread the love
Read More
RBI Report
Business

RBI का भरोसा: वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सुरक्षित हैं भारतीय बैंक और NBFC

RBI Report : वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध, महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट (FSR) में कहा गया है कि बाहरी चुनौतियों के बावजूद देश की वित्तीय व्यवस्था मजबूत और स्थिर बनी हुई है। […]

Spread the love
Read More