
Kushinagar Police Transfer : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक साथ 12 थानों के थानेदारों का तबादला कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा सोमवार देर रात जारी किए गए इस आदेश ने पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी है। इस व्यापक फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारी इधर-उधर किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार थाना कसया में तैनात दारोगा इत्यानंद पांडेय को पुनः कसया थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष कप्तानगंज रहे दीपक कुमार सिंह को कोतवाली हाटा का नया प्रभारी बनाया गया है। प्रशासन का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से कानून व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा। इसके साथ ही चौराखास थाने में तैनात थानाध्यक्ष दिनेश साहनी को कार्य में अपेक्षित प्रदर्शन न करने के कारण पद से हटाकर उन्हें एसएसआई नेबुआ नौरंगिया के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यह कदम पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया बताया जा रहा है।
कुशीनगर में बड़ा पुलिस फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले
फेरबदल की इस सूची में कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक एएचटी विद्याधर कुशवाहा को अब प्रभारी वीआईपी सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र टंडन को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (मिशन शक्ति) का प्रभार सौंपा गया है, जिससे महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में और अधिक प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इसी क्रम में नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति को एएचटी सेल का प्रभारी बनाया गया है। हाटा के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे को नेबुआ नौरंगिया थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सेवरही थाने के प्रभारी विनय सिंह को साइबर थाना भेजा गया है, जबकि महिला थाना प्रभारी सुमन सिंह का तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन से निरीक्षक संतोष कुमार को साइबर थाना भेजा गया है। सेवरही के अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार को भी साइबर थाना में तैनाती मिली है। हाटा के अपराध निरीक्षक हरेराम यादव को जन सूचना सेल का प्रभारी बनाया गया है। अन्य तबादलों में पटहेरवा के थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय को कप्तानगंज, विशुनपुरा के विनय मिश्र को अहिरौली बाजार, बरवापट्टी के दिनेश कुमार को चौराखास, अहिरौली बाजार के प्रविंद्र राय को पटहेरवा, जनसूचना सेल के मनोज वर्मा को सेवरही थानाध्यक्ष, बोदरवार चौकी प्रभारी शनि जावला को विशुनपुरा थानाध्यक्ष, PRO उपेंद्र कुमार को बरवापट्टी थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह पडरौना में तैनात चंदा यादव को महिला थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कसया के एसएसआई राजेश यादव को थाना पडरौना भेजा गया है। कुबेरस्थान के अश्विनी सिंह और सेवरही के जयप्रकाश यादव को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं महिला थाना की एसएसआई मंजू त्रिपाठी को रवींद्रनगर धूस थाने में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह व्यापक फेरबदल कार्यकुशलता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण को मजबूत करने और जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
23 साल बाद इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, तीन दोषी करार; सात जुलाई को सजा का ऐलान
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, चार साल बाद T20 सीरीज में होगी टक्कर
वैभव सूर्यवंशी का T20 में 220+ स्ट्राइक रेट, क्या आज श्रेयस अय्यर देंगे डेब्यू का मौका?


3 thoughts on “कुशीनगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 थानों के थानेदार बदले, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज”
Comments are closed.