रामपुर में मुख्यमंत्री योगी का सपा-कांग्रेस पर वार

Ram Mandir Offerings

‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’

Ram Mandir Offerings : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रामपुर में 690 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे और ‘जय श्रीराम’ के नारों का विरोध करते थे, वही आज आस्था की दुहाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर के शाहबाद में करीब 690 करोड़ रुपए की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करने के साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर राजनीतिक, सांस्कृतिक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर तीखे प्रहार किए। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जारी राजनीतिक विवाद का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज वही लोग भगवान राम की भक्ति और आस्था की बात कर रहे हैं, जिन्होंने पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलवाई थीं।

उन्होंने कहा, “2017 से पहले जब रामभक्त ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा लगाते थे, तब उन पर गोलियां चलाई जाती थीं। ‘जय श्रीराम’ बोलने वालों पर लाठियां बरसाई जाती थीं। आज वही लोग आस्था की दुहाई दे रहे हैं। यह जनता की ताकत है कि उन्हें अपना रुख बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।”मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन आज अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है। प्रभु श्रीराम सबके हैं और जनता सब कुछ देख रही है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भय में जीते थे, किसान परेशान थे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियां निकलते ही ‘चाचा-भतीजे की जोड़ी’ वसूली में जुट जाती थी और धांधली के कारण कई भर्तियों पर अदालत को रोक लगानी पड़ती थी। उस दौर में विकास केवल ‘एक सैफई परिवार और रामपुर के एक परिवार’ तक सीमित था, जबकि गरीब, दलित और आम जनता उपेक्षित रही। आज प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, बेहतर कानून-व्यवस्था और तेज विकास के कारण हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।रामपुर की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पैचवर्क, वायलिन निर्माण और मेंथा उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। रामपुर कभी जमीन कब्जाने और अन्याय की राजनीति के लिए चर्चा में रहता था, लेकिन अब यहां विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जे की संस्कृति समाप्त हुई है और सरकार बिना भेदभाव सभी तक विकास का लाभ पहुंचा रही है।कांवड़ यात्रा, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले त्योहारों और यात्राओं में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि आज कांवड़ यात्रा से लेकर दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी और अन्य पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकास, विरासत तथा सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

कैब से शुरू हुई लव स्टोरी का दुखद अंत, होमस्टे में युवती की संदिग्ध मौत

चढ़ावा चोरी जांच तेज: चंपत राय का बयान दर्ज, गवाहों और दस्तावेजों से होगा मिलान

 

 

 

Spread the love

One thought on “रामपुर में मुख्यमंत्री योगी का सपा-कांग्रेस पर वार”

Comments are closed.

Om Birla
Politics

बास्केटबॉल कोर्ट पर छाए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पहले ही शॉट में लगाया शानदार गोल, वीडियो वायरल

कोटा में खेल सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान दिखा खास नज़ारा कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। लोकसभा स्पीकर Om Birla 63 वर्ष की उम्र में बास्केटबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों के साथ खेलते नजर आए। यह दृश्य कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम […]

Spread the love
Read More
Jaunpur crime news
Crime News Uttar Pradesh

जौनपुर: बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Jaunpur crime news : यूपी के जौनपुर में चार साल की बच्ची की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में […]

Spread the love
Read More
Indian politics update
Uttar Pradesh

पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश आजाद समाज पार्टी में शामिल

चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता Indian politics update :  उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी एवं पूर्व ADG प्रेम प्रकाश ने आज़ाद समाज पार्टी  (Kanshi Ram) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चंद्रशेखर आज़ाद की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। प्रेम प्रकाश […]

Spread the love
Read More