OnePlus ला रहा है अल्ट्रा-स्मूद 185Hz डिस्प्ले वाले नए फोन

OnePlus

OnePlus अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में ऐसे फोन लॉन्च करने वाली है, जिनमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा-स्मूद डिस्प्ले मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि यह स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को “मक्खन जैसे स्मूद” बना देगी।

OnePlus 16 और Ace 7 सीरीज पर काम तेज

लीक्स के अनुसार, कंपनी OnePlus 16 और Ace 7 सीरीज पर तेजी से काम कर रही है। उम्मीद है कि ये फ्लैगशिप डिवाइस अक्टूबर में एक साथ लॉन्च हो सकते हैं। इससे पहले OnePlus ने 165Hz डिस्प्ले वाले हाई-एंड फोन लॉन्च किए थे, लेकिन अब अगली पीढ़ी में 185Hz तक की छलांग देखने को मिल सकती है।

किफायती और मिड-रेंज फोन में भी मिलेगा हाई रिफ्रेश रेट

टिप्स्टर “स्मार्ट पिकाचू” के अनुसार, OnePlus अपनी डिस्प्ले स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी केवल फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज और किफायती फोन में भी हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में OnePlus 16, OnePlus 16R और Nord 7 जैसे फोन्स में 185Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े

मौत के रहस्य से उठ सकता है पर्दा, वैज्ञानिकों ने विकसित की नई जैविक घड़ी

165Hz वाले मौजूदा मॉडल्स के बाद अगला कदम

फिलहाल OnePlus 15, Ace 6 सीरीज, 15T, 15R और Nord 6 जैसे कई फोन 165Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनमें से कुछ मॉडल चीन और कुछ ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं। अब कंपनी इन सभी सीरीज के अपग्रेड वर्जन में 185Hz डिस्प्ले देने की तैयारी में है, जिससे पूरा इकोसिस्टम और ज्यादा स्मूद हो जाएगा।

लॉन्च टाइमलाइन क्या हो सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 16R और Nord 7 का लॉन्च तुरंत नहीं होगा। संभावना है कि इनके अगले वर्जन 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं।

OnePlus N6 भी चर्चा में, दमदार बैटरी और फीचर्स के साथ

भारत में OnePlus N6 को लेकर भी काफी चर्चा है। यह फोन 30 जून 2026 को लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग ₹18,000 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) होगी।

संभावित फीचर्स

  • 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम
  • 50MP AI रियर कैमरा
  • 8MP फ्रंट कैमरा
  • 8000mAh बड़ी बैटरी
  • 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
  • 5 मिनट चार्ज = 7 घंटे YouTube प्लेबैक
  • 7 साल बैटरी हेल्थ का दावा
  • OxygenOS 16 सपोर्ट
  • 60 महीने तक स्मूद परफॉर्मेंस

कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएट, सिया और चेतन से पूछताछ में खुले नए राज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

UP में INDIA गठबंधन में खटास! कांग्रेस ने SP से मांगी आधी सीटें, मचा सियासी घमासान

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगा भारत, लेकिन मौसम बना सबसे बड़ा खतरा

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री

बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं, जनता के दम पर शुरू करूंगी नई पारी New Delhi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के […]

Spread the love
Read More