बेलफास्ट में भारत को बड़ा झटका, आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत हैरान

IND vs IRE

IND vs IRE आयरलैंड ने शुक्रवार को पहले T20 मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को 34 रन से हराकर क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की। यह पहली बार है जब आयरलैंड ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत को हराने में सफलता हासिल की है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलानी ने 49 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा बिना विकेट लिए 57 रन लुटा बैठे।

ये भी पढ़े

स्विमिंग पूल में युवक के अंडरवियर में घुसा सांप!

भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह रही फ्लॉप

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेलकर उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। तिलक वर्मा (19), वॉशिंगटन सुंदर (9), शिवम दुबे (25) और अक्षर पटेल (15) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज़ और मैथ्यू हॉलार्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

ये भी पढ़े

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस

पहली बार भारत को हराने में सफल हुआ आयरलैंड

इस जीत के साथ आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब उसने भारत को किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में शिकस्त दी है। विश्व चैंपियन भारतीय टीम के खिलाफ मिली यह जीत आयरलैंड क्रिकेट के लिए यादगार उपलब्धि मानी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जुलाई में 35 करोड़ पौधे रोपित किया जाना प्रस्तावित

BJP सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला: अखिलेश यादव

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

One thought on “बेलफास्ट में भारत को बड़ा झटका, आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत हैरान”

Comments are closed.

Sports

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में झारखंड का गौरव बढ़ा, मनोज कोनबेगी को मिला सम्मान

Ranchi: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झारखंड हॉकी के लिए गौरव का क्षण देखने को मिला। पंजाब के मोहाली में आयोजित फाइनल समारोह के दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। […]

Read More
Sports

टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भुवनेश्वर को मौका देने के फैसले पर नाराजगी जताई है। इरफान के […]

Read More
Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More