केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Ketan Murder Case

Ketan Murder Case महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की हिरासत में बंद मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पूछताछ के दौरान दोनों ने साजिश और वारदात में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, केतन अग्रवाल की हत्या की योजना काफी पहले बनाई गई थी। यह भी खुलासा हुआ है कि 14 जून को सिया दो बार केतन को खाई में धक्का देने में असफल रही। इसके बाद चेतन ने नाराज होकर उससे कहा, “तुमसे नहीं होगा, अब मैं ही इसे खत्म करूंगा।” आखिरकार 18 जून को चेतन ने खुद केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़े

क्या आप भी हैं अपने पार्टनर के लिए सिर्फ एक ऑप्शन? ये संकेत खोल देंगे राज

पहले से तय था ‘कोड सिग्नल’

जांच में सामने आया है कि हत्या को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपियों ने पहले से एक गुप्त संकेत तय किया था। योजना के अनुसार, जैसे ही सिया बैठकर इशारा करती, चेतन पीछे से आकर केतन को खाई में धक्का दे देता। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक, पूरी वारदात पहले से बनाई गई योजना के अनुसार अंजाम दी गई। केतन को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही क्षणों में उसकी हत्या कर दी जाएगी।

तीसरी कोशिश में सफल हुए आरोपी

पुलिस का कहना है कि यह हत्या की तीसरी कोशिश थी। इससे पहले दो बार सिया केतन को लोहगढ़ किले पर ले गई थी, लेकिन वह उसे धक्का देने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। दूसरी बार भी योजना विफल होने पर चेतन बेहद परेशान हो गया था। इसके बाद उसने खुद हत्या की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया। जांच एजेंसियों के अनुसार, चेतन जल्द से जल्द केतन को रास्ते से हटाकर सिया के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहता था और महाबलेश्वर में उसके साथ अकेले समय बिताने की योजना बना रहा था।

पूछताछ में एक-दूसरे पर मढ़ते रहे आरोप

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सिया और चेतन दोनों एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते रहे। चेतन ने पहले दावा किया कि वह किले में मौजूद था, लेकिन उस स्थान पर नहीं गया जहां से केतन को धक्का दिया गया। हालांकि जांच में उसके बयान झूठे पाए गए। बाद में दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए पूरी साजिश और घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। सिया ने कबूल किया कि हत्या की योजना उसी ने बनाई थी और चेतन उसमें बराबर का सहभागी था।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

भागने के बजाय चुना हत्या का रास्ता

पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन एक-दूसरे से प्रेम करते थे। फरवरी में सिया की सगाई केतन से हुई थी और नवंबर में उदयपुर में दोनों की शादी तय थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे घर से भागकर शादी करने के बजाय केतन की हत्या करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि भागने से दोनों परिवारों की बदनामी होगी। सिया ने कथित तौर पर अपने परिवार को चेतन के साथ रिश्ते की जानकारी भी दी थी और केतन से शादी से इनकार किया था, लेकिन परिवार ने उसकी बात नहीं मानी।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

सिया के पिता बोले- दोषी को मिले कड़ी सजा

इस बीच सिया के पिता ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह उनकी बेटी ही क्यों न हो, कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा  कि केतन मेरे बेटे जैसा था। उसकी मौत ने दोनों परिवारों को पूरी तरह तोड़ दिया है। हम शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन जो हुआ उस पर आज भी विश्वास नहीं होता।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में MSP खरीद आठ जुलाई तक, 6.18 लाख घरों को मंजूरी

क्या आप भी हैं अपने पार्टनर के लिए सिर्फ एक ऑप्शन? ये संकेत खोल देंगे राज

भारत-कोरिया साझेदारी को नई धार, सेमीकंडक्टर और AI में बढ़ेगा सहयोग

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर नजरें, जानिए भारत-आयरलैंड मैच कहां होगा लाइव

Spread the love

Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More
Bank Holiday
Business homeslider National

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

Bank Holiday अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 26 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे। इन पांच […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
homeslider Sports

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Vaibhav Suryavanshi भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वह हैं 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव के डेब्यू को लेकर फैंस […]

Spread the love
Read More