US-Iran डील के बाद खुला होर्मुज, टैंकर किराया दोगुना कर कंपनियों की बंपर कमाई

Hormuz Strait Open  : अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य होने और कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब शिपिंग सेक्टर ने नया मोर्चा खोल दिया है। होर्मुज और खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले तेल टैंकरों का किराया एक सप्ताह के भीतर लगभग दोगुना हो गया है, जिससे जहाज मालिक रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्री मार्ग खुलने के बाद तेल परिवहन की मांग तेजी से बढ़ी है। बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए टैंकर ऑपरेटरों ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों का दैनिक किराया एक सप्ताह पहले 1.06 लाख डॉलर था, जो अब बढ़कर 1.90 लाख डॉलर प्रति दिन तक पहुंच गया है।

खाड़ी में फंसे हैं करीब 100 टैंकर

विशेषज्ञों के अनुसार, संघर्ष के दौरान खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में तेल टैंकर फंस गए थे। अनुमान है कि करीब 100 तेल टैंकर अभी भी माल से लदे हुए खाड़ी के अंदर मौजूद हैं। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद यातायात बहाल हुआ है, लेकिन जहाजों की संख्या अभी भी संघर्ष शुरू होने से पहले के औसत स्तर तक नहीं पहुंच सकी है।

रिकॉर्ड कमाई कर रहे जहाज मालिक

किराए में तेज उछाल के चलते बड़े तेल टैंकरों (VLCC) की औसत दैनिक कमाई बढ़कर 4.70 लाख डॉलर प्रतिदिन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा एक सप्ताह पहले की तुलना में 50 हजार डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक खाड़ी क्षेत्र में फंसे जहाज पूरी तरह बाहर नहीं निकल जाते, तब तक टैंकर किराए ऊंचे बने रह सकते हैं।

तेल की कीमतों में लगातार गिरावट

दूसरी ओर, अमेरिका-ईरान समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड करीब चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी से अधिक टूटकर 74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि WTI क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया। वहीं मर्बन क्रूड का भाव भी गिरकर करीब 67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

LSG से अलग होते ही ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी,तीन शब्दों में कहा अलविदा

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस गई AIR INDIA, बाल-बाल बचा भारतीय जहाज

 

Spread the love

One thought on “US-Iran डील के बाद खुला होर्मुज, टैंकर किराया दोगुना कर कंपनियों की बंपर कमाई”

Comments are closed.

E20 Petrol
Business Economy Science & Tech

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन

E20 पेट्रोल पर मचा घमासान E20 Petrol: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा दावा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुताबिक, देशभर में किए गए परीक्षणों में E20 […]

Spread the love
Read More
UPI Charges
Business Science & Tech

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, किराना दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा अनिवार्य चार्ज

UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट UPI Charges:  UPI पेमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से Merchant Discount Rate (MDR) चार्ज की चर्चा तेज है। इस बहस के बीच आम ग्राहकों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भुगतान उद्योग से जुड़े संगठन Payments Council of India […]

Spread the love
Read More
Business

Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा

Jio OTT Pass  : मनोरंजन पसंद करने वाले Jio ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब ग्राहक कम कीमत में लंबी अवधि के OTT पास का फायदा उठा सकेंगे। Jio ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले दो नए OTT-Pass लॉन्च […]

Spread the love
Read More