उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, उद्यमी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की वैध समस्याओं को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए तथा उनका निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को बाजारों में नियमित गश्त बढ़ाने, CCTV कैमरों की सक्रियता की जांच करने तथा व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करेगी।

बैठक में प्रशासन द्वारा बताया गया कि उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। व्यापारियों एवं उद्यमियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से समस्याओं के समाधान में तेजी आती है तथा उद्योग एवं व्यापार के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

पांच गोल, एकतरफा मुकाबला और रोनाल्डो का शो, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को धोया

ICC की नई रैंकिंग जारी, टेस्ट में जो रूट अव्वल; ODI में गिल का जलवा

“रोज सुबह 15 मिनट स्क्वाट्स का कमाल, तेजी से बर्न होगा फैट और मजबूत बनेगा पूरा शरीर”

 

 

 

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More