खुले नाले में गिरा BMC कर्मचारी, मेयर के दौरे के दौरान सामने आई बड़ी लापरवाही

Mumbai Waterlogging :  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने शहर की तैयारियों की पोल खोल दी है। कुछ ही घंटों की भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। मुंबई की मेयर रितु तावड़े जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनके सामने ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का एक कर्मचारी खुले नाले में गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेयर के सामने हुआ हादसा

जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं मेयर रितु तावड़े के सामने अचानक एक बीएमसी कर्मचारी संतुलन खो बैठा और खुले नाले में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला। घटना ने बारिश से पहले नालों की सफाई और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार

मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

24 घंटे में 200 MM तक बारिश

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में औसतन 195 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी उपनगरों में 208 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 167 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन को सतर्क रहने और नागरिकों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

नालों की सफाई पर उठे सवाल

शिवसेना नेता और विधान परिषद सदस्य मनीषा कायंदे ने मेयर से नालों की सफाई तेज करने और उनमें जमा कचरा हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

13 दिन देरी से पहुंचा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार अपनी सामान्य तिथि से 13 दिन की देरी से मुंबई पहुंचा। हालांकि बारिश ने भीषण गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन शुरुआती बारिश ने ही शहर की व्यवस्थाओं की परीक्षा ले ली है। मुंबई में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बीएमसी कर्मचारी के नाले में गिरने की घटना ने मानसून तैयारियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

ICC की नई रैंकिंग जारी, टेस्ट में जो रूट अव्वल; ODI में गिल का जलवा

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

“रोज सुबह 15 मिनट स्क्वाट्स का कमाल, तेजी से बर्न होगा फैट और मजबूत बनेगा पूरा शरीर”

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

 

Spread the love

One thought on “खुले नाले में गिरा BMC कर्मचारी, मेयर के दौरे के दौरान सामने आई बड़ी लापरवाही”

Comments are closed.

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया के परिवार पर शक

Ketan Murder Case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए और चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले में केतन की खाई में गिरने से मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन […]

Spread the love
Read More