एबी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया फादर्स डे एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Father's Day Celebration

बच्चों ने पिता संग किया योग और मनोरंजक गतिविधिओं में लिया हिस्सा

विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास तक ही सीमित नहीं बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से होता है बच्चों में नैतिक, मानसिक और शारीरिक विकास – डायरेक्टर अंजली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Father’s Day Celebration :  नौतनवां स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को फादर्स डे एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य प्री-सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 21 जून को मनाए जाने वाले दोनों विशेष दिवसों के पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने पिता, दादा जी एवं अन्य अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में सहभागिता कर यादगार पल बिताए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने पिता एवं फादर फिगर के हाथों में बैंड बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया तथा अपने रिश्तों के बंधन को और मजबूत बनाया। विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग सत्र के उपरांत विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हेल्दी रिफ्रेशमेंट का भी आनंद लिया।

ये भी पढ़े

लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसाः बुझ गए घर के सभी चिराग

विद्यालय के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी. के. त्रिपाठी ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या दीप्ति शुक्ला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण गवशूल, विवेक, आदित्य, माइकल, प्रियांशु, अरुण, काशिफ, हर्ष, परमजीत, जितेंद्र, प्रतिभा, सौम्या, ऐमान, राजी, रीमा, सुजाता, प्रदीप और सूरज सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर अंजली ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के नैतिक, मानसिक और शारीरिक विकास को भी प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सहभागिता बच्चों के आत्मविश्वास और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, ऊर्जा और पारिवारिक सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

ये भी पढ़े

राहुल का बड़ा आरोप, NEET के नाम पर छात्रों का भविष्य बिग़ाड़ रही BJP

US-Iran डील के बाद पाकिस्तान की किरकिरी, JD Vance बोले- वहां प्रेस फ्रीडम जैसी कोई व्यवस्था नहीं

Pakistan Blast News: सड़क किनारे IED ब्लास्ट के बाद दूसरा धमाका, सात लोगों की मौत

 

Spread the love

2 thoughts on “एबी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया फादर्स डे एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Comments are closed.

Rahul Gandhi NEET
Education

राहुल का बड़ा आरोप, NEET के नाम पर छात्रों का भविष्य बिग़ाड़ रही BJP

NTA के पास कोई संसाधन नहीं, अब जनता देगी जवाब Rahul Gandhi NEET : लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को पूरी तरह अक्षम बताते हुए कहा है कि वह परीक्षा के नाम पर बच्चों और अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है […]

Spread the love
Read More
NTA Safety Advisory
Education

NEET री-एग्जाम से पहले NTA की चेतावनी, सिर्फ आधिकारिक अपडेट पर करें भरोसा

NTA Safety Advisory : देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने महत्वपूर्ण सुरक्षा सलाह जारी की है। परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए एजेंसी लगातार छात्रों से संपर्क कर रही है। इसी क्रम में NTA ने उम्मीदवारों को एडमिट […]

Spread the love
Read More
NEET UG 2026
Education

NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 21 जून को फ्री बस यात्रा सुविधा

NEET UG 2026 : NEET UG 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। परीक्षा के दिन छात्रों को आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक अहम फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली […]

Spread the love
Read More