ताजमहल परिसर में बंदरों की मस्ती का वीडियो वायरल, पर्यटक भी हुए हैरान

Taj Mahal

Taj Mahal दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल से एक अनोखा और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदरों का एक झुंड ताजमहल परिसर के भीतर बने वजू टैंक में मस्ती करता, तैरता और गोते लगाता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद पर्यटक भी हैरान रह गए और बंदरों की इस ‘पूल पार्टी’ को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे।

ये भी पढ़े

LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जानिए ताजा रेट और बुकिंग के नियम

वजू टैंक में बंदरों की जमकर मस्ती

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बंदर टैंक के किनारे बैठे हैं, जबकि कुछ एक-एक कर पानी में छलांग लगा रहे हैं। कई बंदर तैरते हुए टैंक को पार करते दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ पानी में एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बंदरों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई यूजर्स इस वीडियो को ‘ताजमहल की पूल पार्टी’ बताकर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

हाथरस में स्टेज पर डांसर से बदसलूकी, डिंपल चौधरी ने युवक को जड़ा थप्पड़

पर्यटकों ने लिया मस्ती का आनंद

ताजमहल घूमने पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटक बंदरों की इस अनोखी हरकत को देखकर मुस्कुराने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर इस पूरे दृश्य का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

ये भी पढ़े

वायु प्रदूषण या स्मोकिंग? फेफड़ों के लिए कौन है बड़ा दुश्मन, जानिए एक्सपर्ट की राय

मुख्य फव्वारे नहीं, वजू टैंक का है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कई तरह के दावे भी किए गए। कुछ पोस्ट्स में कहा गया कि बंदरों ने ताजमहल के मुख्य सेंट्रल फाउंटेन को स्विमिंग पूल बना लिया है। हालांकि अधिकारियों ने इन दावों को भ्रामक बताया है। उनके अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहा जलाशय मुख्य फव्वारा नहीं, बल्कि मुख्य मकबरे और मस्जिद के बीच स्थित वजू टैंक है। इस टैंक का उपयोग नमाज से पहले वजू (हाथ-मुंह धोने) के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़े

फैंस की हरकत पर वैभव सूर्यवंशी हुए असहज, हाथ जोड़कर किया इशारा

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो भले ही मनोरंजक हो, लेकिन इसने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूछा कि हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले ताजमहल परिसर में बंदर इतनी आसानी से कैसे पहुंच गए। कुछ यूजर्स ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में बंदरों द्वारा पर्यटकों को परेशान करने और सामान छीनने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़े

मौसम का कहर: 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

जांच में जुटा प्रशासन

मामले के सामने आने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। ताजमहल के वरिष्ठ सुरक्षा सहायक कलंदर के अनुसार वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक की सही जानकारी सामने आ सके।

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ पद्मश्री हस्तियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन Varanasi: धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More