नदी में नहाने के दौरान दो मासूमों की मौत, परिवार में कोहराम

Kuwano River accident

कुवानो नदी हादसा: स्नान के दौरान दो बच्चों की मौत से हड़कंप

महुली पुलिस के रेस्क्यू के बाद कुवानो नदी से दो शव बरामद

आशुतोष मिश्रा

Kuwano River accident संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र में करीब 10:00 बजे थाना घनघटा क्षेत्रान्तर्गत चौकी पौली के ग्राम दौलतपुर घाट पर ग्राम मानपुर, चौकी शनिचरा बाबू, थाना महुली निवासी हकीमुल्लाह पुत्र विश्मिल्ला अपने भाई अत्ताउल्लाह के साथ अपने दो बच्चों एक सलीम उम्र करीब 13 वर्ष एवं दो इफाक उम्र करीब आठ वर्ष को लेकर दौलतपुर घाट पर नहाने  आये थे।

ये भी पढ़े

भाजपा बेकरार, तमिलनाडु BJP में पड़ी दरार!

अचानक पैर फिसल जाने के कारण नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण सलीम व इफ्फाक नदी में डूब गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पांडे मय फोर्स मौके पर पहुँचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया गया। थाना घनघटा को सूचना दी गयी है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सलीम और  इफाक की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया और लोग एक दूसरे से कारण पूछते नजर आए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Crime News

महानगर में महिला की सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या

लखनऊ में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट […]

Read More
Crime News

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की अस्मत से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक 50 वर्षीय वहशी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और […]

Read More
Crime News

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़ रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी […]

Read More