मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसके असर से कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और धूल भरी हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए 15 से अधिक राज्यों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों में और आगे बढ़ सकता है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में भारी बारिश और उत्तर भारत में तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में आंधी का अलर्ट

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 जून को भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में 5 और 6 जून को तथा पश्चिमी यूपी में 4 से 6 जून के बीच तेज धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान-चीन में सस्ता हुआ पेट्रोल…भारत में कब मिलेगी राहत? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

पहाड़ों में ओलावृष्टि और भारी बारिश

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम बेहद खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

राजस्थान में धूल भरी आंधी का खतरा

जयपुर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं बीकानेर, जैसलमेर और पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती

केरल और कर्नाटक में मॉनसून का जोर

दक्षिण भारत में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। केरल में 4 से 9 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बेंगलुरु सहित आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 और 9 जून को तटीय तथा दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

मुंबई, गोवा और महाराष्ट्र में बारिश

मुंबई, कोंकण और गोवा क्षेत्र में 4-5 जून और फिर 8-9 जून को भारी बारिश का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की आशंका

भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

बिहार, झारखंड और बंगाल में भी बदलेगा मौसम

पश्चिम बंगाल और झारखंड में 4 से 7 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिहार में 6 से 9 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश राहत दे सकती है।

गर्मी से मिलेगी राहत, फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जून के बीच देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि 7 से 9 जून के दौरान तापमान फिर से 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में लू का खतरा बरकरार

बारिश और आंधी के बीच कुछ इलाकों में गर्मी का असर जारी रहेगा। बिहार में 5 से 9 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 जून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8-9 जून के दौरान लू चलने की आशंका जताई गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

IPL प्रदर्शन का मिला इनाम, श्रेयस अय्यर बनेंगे Tम इंडिया के कप्तान!

TMC में बड़ा बवाल! कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी, जिनके नेतृत्व में पार्टी के 58 विधायक हुए अलग?

हाईकोर्ट ने खारिज की अपील, गैंगरेप के दोषियों को होगी फांसी

कारागार विभाग के तबादलों में AIG ने की जमकर वसूली!

Spread the love

National

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

 Akhilesh Yadav Detained :  दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी सियासी हलचल तेज रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More