पाकिस्तान-चीन में सस्ता हुआ पेट्रोल…भारत में कब मिलेगी राहत? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Petrol Diesel Price Cut

Petrol Diesel Price Cut अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद कई देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए हैं। पाकिस्तान, चीन, नेपाल और म्यांमार जैसे भारत के पड़ोसी देशों में जून महीने से पेट्रोल की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। वहीं भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर देश में ईंधन कब सस्ता होगा। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में पेट्रोल की औसत कीमत 147.90 रुपये प्रति लीटर से घटकर 145.99 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। इसके मुकाबले भारत में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 108.71 रुपये प्रति लीटर है, जो वैश्विक औसत से लगभग 37 रुपये कम है।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

पड़ोसी देशों में कितने घटे पेट्रोल के दाम?

पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 139.41 रुपये प्रति लीटर से घटकर 130.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चीन में पेट्रोल 133.47 रुपये से घटकर 132.81 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं नेपाल में पेट्रोल 136.41 रुपये से घटकर 135.86 रुपये और म्यांमार में 142.54 रुपये से घटकर 140.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके विपरीत बांग्लादेश और श्रीलंका में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। श्रीलंका में पेट्रोल 142 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो भारत के पड़ोसी देशों में सबसे अधिक है।

ये भी पढ़े

बैंक बंद…लेकिन UPI चालू! जून में लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक

डीजल के मोर्चे पर भी मिला मिश्रित संकेत

डीजल की कीमतों में भी कुछ देशों में राहत देखने को मिली है। पाकिस्तान में डीजल 139.07 रुपये से घटकर 130.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चीन और नेपाल में भी डीजल के दाम में मामूली गिरावट आई है। हालांकि श्रीलंका, भूटान और म्यांमार में डीजल महंगा हुआ है।

भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें केवल कच्चे तेल के दाम पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि टैक्स, परिवहन लागत और तेल कंपनियों के मार्जिन भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं। हाल के वर्षों में सरकार ने वैश्विक संकट और युद्ध जैसी परिस्थितियों के दौरान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ईंधन पर करों में कटौती की थी। हालांकि तेल कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव के कारण फिलहाल कीमतों में कटौती की संभावना कम दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती

क्या और बढ़ सकते हैं दाम?

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, तेल विपणन कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 2.5 रुपये प्रति लीटर तक अतिरिक्त वृद्धि की आवश्यकता पड़ सकती है। यदि ऐसा होता है तो हालिया बढ़ोतरी के साथ कुल प्रभाव लगभग 10 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता है।

कब मिल सकती है राहत?

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय कमी तब संभव होगी, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 से 80 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में स्थिर हो जाएं और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव कम हों।

Spread the love

Mumbai
Entertainment homeslider

एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन, ‘डार्लिंग्स’ में बनी थीं कांस्टेबल

Mumbai: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है। उन्होंने आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म ‘जलसा’ में भी नजर आई थीं। उनके निधन की खबर से […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिवा शर्मा हत्याकांड: इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

यूपी STF और नागपुर पुलिस की मदद से श्रद्धा दुबे गिरफ्तार नौ अक्टूबर 2026 से श्रद्धा बहन सहित तीन लोगों के साथ चल रही थी फरार ए अहमद सौदागर Lucknow: कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रही पचास हजार की इनामी नामजद आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक तनवीर […]

Spread the love
Read More
Azad Hind Fauj
homeslider National

आज़ाद हिंद सरकार की कल हुई थी स्थापना

Azad Hind Fauj: आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार यानी ‘आज़ाद हिंद सरकार’ की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराना और देश में स्वतंत्र […]

Spread the love
Read More