गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी बदमाश कमलेश चौधरी का एनकाउंटर

Encounter

एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

Encounter होटल व्यवसायी आलोक राय उर्फ डब्लू के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में वांछित और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बुधवार देर शाम हुई इस मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के अनुसार, बुधवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस के मुताबिक, टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने खुद को घिरा देख पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान चली गोली स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

कारागार विभाग के तबादलों में AIG ने की जमकर वसूली!

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि कमलेश चौधरी विनीत राय हत्याकांड में नामजद आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुठभेड़ की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

One thought on “गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी बदमाश कमलेश चौधरी का एनकाउंटर”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
Crime News

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद खुलासा करने वाली टीम को DSP उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More