भ्रष्टाचार से देश और दुनिया में खराब हुई यूपी की छवि: अखिलेश यादव

Samajwadi Party

भाजपा ने प्रदेश को बदनामी के सिवा और कुछ नहीं दिया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विकास विरोधी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बदनामी के सिवा और कुछ नहीं दिया है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण देश और दुनिया में यूपी की छवि खराब हो रही है। इस सरकार के हर कार्य और हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट है। सड़कों का बुरा हाल है। भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में गढ्ढा मुक्ति के नाम पर हजारों करोड़ का बजट लिया लेकिर गड्ढे नहीं भरे गए।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

बजट का बंदरबांट हो गया। आगरा में दुनियाभर के पर्यटक सैकड़ों साल पहले बनी शानदार इमारतों और निर्माणों को देखकर जब आश्चर्य से दांतों तले उंगली दबा रहे होते हैं तो उसी समय उनके सपने जैसी अवस्था तुरंत झटका खाती है क्योंकि उनकी गाड़ी भाजपा सरकार में हाल में बनी किसी सड़क के गड्ढे में धंसकर सारा स्वप्न तोड़ देती है। इससे सब जगह ये संदेश जाता है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बेहद भ्रष्ट है। भाजपा सरकार विश्व पर्यटन के लिए विख्यात आगरा तक का ख्याल नहीं रखती। आगरा में समस्त विश्व से पर्यटक आते हैं।  यादव ने कहा कि भाजपा सरकर की भ्रष्ट नीतियों के कारण सड़कों में गड्ढे, गंदगी के साथ आर्थिक मंदी फैली है। आगरा का पर्यटन, होटल, गाइड, टैक्सी, टूर ऑपरेटर्स इंडस्ट्री से लेकर दालमोठ. पेठे, हस्तशिल्प, संगमरमर की कलाकृतियों व जूते तक का हर कारोबार ठप्प.सा हो गया है।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती

इन पर्यटकों में ही दुनिया के जानेमाने राजनेता, पूंजीपति, उद्योगपति व निवेशक भी होते हैं, जो इस बदइंतजामी और बदहाली को देखकर उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए एक पैसा भी नहीं लगाना चाहते हैं। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया जी के मुख से निकले दुर्वचन बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में भेदभाव का स्तर, हर सीमा लांघ चुका है। भाजपाइयों के इस पक्षपातपूर्ण रवैये से डरकर भी इन्वेस्टर्स उत्तर प्रदेश में अपना पैसा नहीं फंसाना चाहते हैं। सोशल के साथ ही लेबर अनरेस्ट और बिजली, पानी, सड़क, यातायात की ध्वस्त व्यवस्था की तस्वीरें भी पूरी दुनिया में प्रदेश को बदनाम कर रही हैं।

Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More
Moradabad
homeslider Uttar Pradesh

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

Moradabad: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मुरादाबाद और रामपुर में भी कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण कई बैंक शाखाओं में सामान्य सेवाएं प्रभावित रहीं और जरूरी […]

Read More