हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित हुए सिद्घार्थनगर के दिग्गज पत्रकार सगीर

Hindi Journalism Day

Hindi Journalism Day हिंदो पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित एक होटल में आयोजित भव्य सेमिनार में स्वतंत्र पत्रकार एवं जेएसआई स्कूल पचपेड़वा, बलरामपुर के फाउंडर  व प्रबंधक सग़ीर ए खाकसार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े

कानपुर में अनोखा पेट्रोल पंप! कार की टंकी 45 की, तेल भरा 52 लीटर, गाड़ी मालिक के उड़े होश

यह सम्मान सहयोग समिति बांसी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरि शंकर श्रीवास्तव की स्मृति में किया गया था। इस अवसर पर देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी “दीपक” ने उन्हें अपने करकमलों से सम्मानित किया।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के 18वें जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड ने किया कंडोम गिफ्ट

सग़ीर ए खाकसार समाजसेवा, शिक्षा और खेलकूद से जुड़े विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे वर्तमान में तालीमी बेदारी यूपी के अध्यक्ष, जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सह संयोजक, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल के संगठन मंत्री तथा जिला ओलंपिक संघ सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे वीमेन पावर फाउंडेशन सिद्धार्थनगर में को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

ये भी पढ़े

UPPSC की बड़ी परीक्षा आज, 31 केंद्रों पर हजारों उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को पहले भी कई मंचों पर सराहा जा चुका है। उन्हें जुबली पोस्ट मीडिया समूह द्वारा “श्रेष्ठ संवाददाता डिजिटल पुरस्कार” “चेंज मेकर ऑफ द ईयर नेशनल अवार्ड” तथा भारत रत्न डॉ. APJ अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़े

एक देवर हो जाएगा इतना क्रूर कि भतीजे को ही देगा कूच, जानकर हैरान हैं लोग

करीब ढाई दशक लंबे पत्रकारिता अनुभव के साथ सग़ीर ए खाकसार ने अपने करियर की शुरुआत नेशनल हेराल्ड ग्रुप के नवजीवन अखबार से की थी, जिसकी स्थापना जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी मानी जाती है और जिसका नामकरण महात्मा गांधी ने किया था। वे दूरदर्शन और आकाशवाणी से भी जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे “इंडो नेपाल पोस्ट” नाम से एक वेब पोर्टल का संचालन कर रहे हैं और स्वतंत्र पत्रकार के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Spread the love

One thought on “हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित हुए सिद्घार्थनगर के दिग्गज पत्रकार सगीर”

Comments are closed.

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More