एक देवर हो जाएगा इतना क्रूर कि भतीजे को ही देगा कूच, जानकर हैरान हैं लोग

Love

भाभी से ऐसा हुआ प्यार कि भतीजे को कूचकर मार डाला हैवान

Love उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर एकतरफा प्यार में बाधा मानते हुए अपने ही रिश्ते के डेढ़ वर्षीय भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी मासूम को चॉकलेट दिलाने का बहाना बनाकर घर से बाहर ले गया और गली में जमीन पर पटक-पटक कर उसकी जान ले ली। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के 18वें जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड ने किया कंडोम गिफ्ट

यह सनसनीखेज मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी निवासी बामई (थाना अरांव) की बेटी रति की शादी बदायूं निवासी सुमित के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते रति पिछले छह महीने से अपनी मां के साथ रह रही थी। बताया गया कि रति कुछ दिन पहले अपने नाना राजेंद्र सिंह के घर इटावा गई थी। शनिवार को वह अपने डेढ़ वर्षीय बेटे आरव के साथ शिकोहाबाद पहुंची थी। इसी दौरान रति की फुफुआ सास का बेटा विराज पाठक वहां पहुंच गया। आरोप है कि विराज लंबे समय से रति से एकतरफा प्रेम करता था।

ये भी पढ़े

बकरीद के बाद कराची बेहाल, सड़कों पर मांस के अवशेष और बदबू से लोग परेशान

परिजनों के मुताबिक, आरोपी विराज मासूम आरव को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। कुछ ही देर बाद उसने गली में बच्चे को सिर के बल जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से मासूम की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जब लोगों ने बच्चे को घर के बाहर घायल अवस्था में पड़ा देखा तो तत्काल उसे जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े

UPPSC की बड़ी परीक्षा आज, 31 केंद्रों पर हजारों उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। शिकोहाबाद के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एकतरफा प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला के बच्चे की हत्या की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम आरव की मौत से परिवार गहरे सदमे में है, जबकि आरोपी की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।


Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More