नगर पालिका की पहल, हर घर तक पहुंचेंगे डस्टबिन

Municipal Council

स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए नौतनवां में अभियान तेज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Municipal Council नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता अभियान को नई गति देने की पहल की है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने जलकल परिसर में कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्वच्छ सर्वेक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक के बाद वार्ड संख्या 20 जय प्रकाश नगर और वार्ड संख्या 24 मालवीय नगर में डस्टबिन वितरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर में कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करना और सड़कों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति को रोकना है। इसके तहत नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

90 प्रतिशत डिस्काउंट के नाम पर 24 घंटे हो रही ऑनलाइन ठगी

पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी नागरिक अपने घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें तथा कचरा खुले में न फेंकें। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 2500 डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं। भविष्य में नगर के सभी वार्डों में डस्टबिन वितरित किए जाएंगे ताकि कोई भी घर इस योजना से वंचित न रहे। डस्टबिन प्राप्त करने वाले नागरिकों ने भी नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए यह एक सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, दीपू प्रजापति, गोविन्द प्रसाद, ताहिर अली, मजीद, गयासुद्दीन, विनोद कुमार, सफीक अहमद, राधेश्याम, अमित कुमार, कमलेश और राजकुमार गौड़ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

One thought on “नगर पालिका की पहल, हर घर तक पहुंचेंगे डस्टबिन”

Comments are closed.

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More