मानसून की दस्तक तेज, देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज

Monsoon

देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Monsoon भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा में शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

ये भी पढ़े

आउटसोर्स कर्मचारियों की कमी बनी जानलेवा, बिजली विभाग में हड़कंप

बिहार और झारखंड में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि बिहार के कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र में 30 मई को भारी बारिश की संभावना है। वहीं कोंकण और गोवा में 31 मई को झमाझम बारिश हो सकती है। गुजरात में 31 मई से दो जून के बीच कुछ इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में एक जून से चार जून तक बारिश हो सकती है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 मई से तीन जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े

आगरा के बाद मेरठ जेल परिक्षेत्र की जेलों में मचेगी लूट!

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 30 मई तक अधिकतम तापमान में पाँच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। गुजरात में भी चार जून तक तापमान में तीन से पाँच डिग्री की कमी आने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल बन गई हैं।


Spread the love

One thought on “मानसून की दस्तक तेज, देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज”

Comments are closed.

Astrology homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां के बचपन स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्र-दशहरा पर्व

गरबा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सीखे संस्कार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : आज दिनांक 16/10/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने नवरात्र और दशहरा का प्री सेलिब्रेशन किया। इस अवसर पर बच्चों ने मां दुर्गा की आराधना और आरती की। बच्चों को मां के नौ रूपों के बारे में […]

Spread the love
Read More
Durga Saptami
homeslider Religion

दुर्गा सप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा, महत्व और पौराणिक कथा जानें

Durga Saptami: शारदीय नवरात्रि में सप्तमी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, नकारात्मकता और संकटों से मुक्ति दिलाती हैं। दुर्गा पूजा मनाने वाले कई क्षेत्रों में महासप्तमी से देवी की भव्य पूजा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

शिवा शर्मा हत्याकांड: वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता रही इनामी श्रद्धा दुबे

आखिर किस पर ठिकरा फोड़ने की कर रही तैयारी बचने के लिए लगातार वीडियो कर रही जारी, उसके सामने कूद तो उसने रोका क्यों नहीं? क्यों छिप-छिप कर सोशल मीडिया पर दे रही सफाई, यह सवाल फिलहाल हर किसी को कर रहा बेचैन ए अहमद सौदागर Lucknow: हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन […]

Spread the love
Read More