अंधड़ ने मचाई चारबाग में भगदड़, आंधी से गिरा टीन शेड तीन घायल

Charbagh Station Accident

हादसे में तीन यात्री घायल, मौके पर मचा हड़कंप

ट्रेन संचालन प्रभावित, राहत और बचाव कार्य जारी

Charbagh Station Accident : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर लगा टिन शेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शेड गिरते ही यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोगों ने मौके पर ही राहत कार्य शुरू किया और रेलवे प्रशासन को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF ), जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद सुरक्षा के लिहाज से प्लेटफॉर्म क्षेत्र को खाली करा लिया गया और कुछ ट्रेनों के संचालन को अस्थायी रूप से प्रभावित किया गया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच का काम तेजी से किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज हवा, खराब मौसम और शेड की संरचनात्मक कमजोरी जैसे पहलुओं को भी शामिल किया गया है। फिलहाल रेलवे प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया का टकराव: हमेशा से रहा है हाई-वोल्टेज मुकाबला

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

यूपी में बनेगा नया अलीगढ़-आगरा एक्सप्रेसवे, एक घंटे में पूरा होगा सफर

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में तबाही मचा सकता है तूफान

 

Spread the love

Bareilly News
Crime News homeslider Uttar Pradesh

BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BJP मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

UP भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हरीश द्विवेदी!

मनोज श्रीवास्तव Lucknow: भारतीय जनता पार्टी हो या भारतीय जनसंघ स्थापना काल में ब्राह्मण नेताओं का दबदबा रहा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्रा, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, केशरी नाथ त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बाद कैडर से निकले खाटी संघ पृष्ठभूमि के ब्राह्मण नेताओं से यूपी BJP […]

Spread the love
Read More
Maharajganjc
homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर दिखा धागों में छिपा प्यार, उपहारों से खिला त्योहार

राखी के धागे में सुरक्षा-सम्मान का संकल्प, बोले विधायक- हर कदम साथ रक्षाबंधन पर विधायक आवास पहुंचीं बहनें, राखी बांधी; मिला उपहार व सम्मान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को सुबह से ही नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर बहनों की आवाजाही शुरू हो गई। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न […]

Spread the love
Read More