यूपी में बनेगा नया अलीगढ़-आगरा एक्सप्रेसवे, एक घंटे में पूरा होगा सफर

Aligarh

अलीगढ़-आगरा एक्सप्रेसवे से बदलेगी पश्चिमी यूपी की तस्वीर

Aligarh उत्तर प्रदेश में एक और नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जो पश्चिमी यूपी की कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को नई रफ्तार देगा। ताला नगरी अलीगढ़ और ताज नगरी आगरा के बीच बनने वाला यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे करीब 65 किलोमीटर लंबा होगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद अलीगढ़ से आगरा का सफर महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इसका फायदा केवल अलीगढ़ और आगरा ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर, मथुरा, बरेली और पश्चिमी यूपी के कई शहरों को भी मिलेगा। साथ ही यह कॉरिडोर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।

ये भी पढ़े

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने आठ महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब

दो चरणों में बनेगा एक्सप्रेसवे

यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दो चरणों में तैयार किया जाएगा।

पहले चरण में 28 किलोमीटर लंबा सेक्शन बनाया जाएगा, जो अलीगढ़ में नेशनल हाईवे-509 (NH-34) से शुरू होकर हाथरस के असरोई गांव तक जाएगा।

दूसरे चरण में यह एक्सप्रेसवे हाथरस से आगे बढ़ते हुए आगरा के खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे में जाकर मर्ज होगा।

ये भी पढ़े

आगरा के बाद मेरठ परिक्षेत्र की जेलों को लूटने की तैयारी!

एक्सप्रेसवे की खास बातें

  • यह पूरी तरह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।
  • इसकी कुल लंबाई लगभग 65 किलोमीटर होगी।
  • शुरुआत में इसे 4 लेन बनाया जाएगा, जिसे भविष्य में 6 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा।
  • इस परियोजना पर करीब 1536 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • हाथरस जिले के 48 गांवों की लगभग 322 हेक्टेयर भूमि इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाएगी।ये भी पढ़े

मामा के इश्क में फंसी किशोरी ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन के फूल गए हाथ पांव

पश्चिमी यूपी को मिलेगा बड़ा फायदा

इस एक्सप्रेसवे के बनने से अलीगढ़, हाथरस और आगरा के बीच यात्रा आसान और तेज होगी। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर से आगरा और मथुरा की ओर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। उद्योग, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

One thought on “यूपी में बनेगा नया अलीगढ़-आगरा एक्सप्रेसवे, एक घंटे में पूरा होगा सफर”

Comments are closed.

Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत

Horoscope मेष : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति […]

Read More
Education homeslider

UPPSC PCS 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

UPPSC PCS Mains Exam  :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PCS प्रारंभिक परीक्षा के पहले घोषित परिणाम को रद्द करते हुए आयोग को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार

डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के तहत एक दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे लेबर अड्डे में बिस्तर, तकिया, चादर व कंबल के साथ निशुल्क मिलेगा रात्रि का भोजन निर्माण श्रमिकों को ठंड से बचाने की मुहिम, 18 महानगरों को 10-10 लाख का अग्रिम बजट जारी रेलवे स्टेशन व मंडियों के पास […]

Read More