संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की जलने से हुई मौत

Married Woman

मायका पक्ष ने लगाया दहेज के लिए जिंदा जलाने का आरोप

महुली थाना क्षेत्र के बघाड़ी उर्फ परसादीपुर गांव की घटना

Married Woman  महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बघाड़ी उर्फ परसादीपुर में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर हाथ बांधकर जिंदा फूंक देने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब प्रशासक बनकर प्रधानी चलाएंगे प्रधान

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव निवासी दुर्गा प्रसाद यादव की पुत्री माया देवी की शादी 16 फरवरी 2020 को महुली थाना क्षेत्र के बघाड़ी उर्फ परसादीपुर निवासी रमेश यादव पुत्र राम फेर यादव के साथ हिन्दू रित रिवाज के साथ हुई थी। शनिवार को माया देवी संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर गंभीर रूप से झुलस गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई।मृतका के मायके पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ 14 साल के बच्चे से प्यार

मृतका के पिता दुर्गा प्रसाद यादव तथा भाई विजय यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति, जेठ और जेठानी दहेज में कार की मांग को लेकर माया को लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि बुधवार को साजिश के तहत माया देवी के हाथ बांधकर उन्हें जिंदा जला दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्र तथा महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए है।

Spread the love

One thought on “संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की जलने से हुई मौत”

Comments are closed.

Crime News

दुबग्गा: कैमरामैन के साथ हुई लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार

लूट का कैमरा व घटना में इस्तेमाल इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : दुबग्गा थाना क्षेत्र के जिल्लापुर रोड जेहटा के पास सुनसान जगह पर लेजाकर कैमरामैन मनीष भारती को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Crime News Gujarat

गुस्से में पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, हत्या के बाद पति हुआ फरार

घरेलू विवाद ने ली पत्नी की जान Murder of wife: अरावली जिले के शामलाजी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। आरोप है कि घर के काम को लेकर हुए विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: पैंतालीस लाख का अवैध गांजा बरामद

तस्कर गिरफ्तार, 81.3 किलो गांजा, एंबुलेंस, मोबाइल और नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस महानिरीक्षक ANTF निर्देशन व CO ANTF की अगुवाई में पिछले कुछ दिनों से आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने सोमवार […]

Spread the love
Read More