ये नगर पालिका उठा रही है ईद के नमाज की पूरी जिम्मेदारी

Balrampur Municipality

बलरामपुर के चेयरमैन धीरेंद्र ने की घोषणा, वजू के लिये टोटी भी लगा रही पालिका

Balrampur Municipality : तपती गर्मी और आगामी ईद-उल-अजहा को ध्यान में रखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने शहर में विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। नगर पालिका का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान नमाजियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी धार्मिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

नगर पालिका अध्यक्ष डा. धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ धीरू ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद की नमाज के अवसर पर सुबह 6 बजे से ही नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इनमें अधियारीबाग कब्रिस्तान, जामा मस्जिद सराय फाटक, बिचला ईदगाह सराय फाटक और बड़ी ईदगाह के आसपास मिष्ठान एवं जलपान स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि नमाज के बाद लोगों को सुविधा मिल सके।

भीषण गर्मी को देखते हुए सबसे बड़ी समस्या पेयजल की होती है, इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने अतिरिक्त वाटर स्टैंड पोस्ट लगाने का निर्णय लिया है। सराय फाटक, बीच वाली ईदगाह और बड़ी ईदगाह नौसहरा के पास विशेष नल टोटियां लगाई जा रही हैं, जिससे वजू करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके साथ ही पूरे दिन नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर पालिका प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि ईद से पहले सभी मस्जिदों, ईदगाहों और कब्रिस्तान जाने वाले रास्तों की विशेष साफ-सफाई की जाए। इन इलाकों में चूने का छिड़काव भी कराया जा रहा है ताकि स्वच्छता बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि साफ-सफाई, पेयजल या प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका का यह कदम न केवल प्रशासनिक तैयारी को दर्शाता है बल्कि त्योहारों के दौरान नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और इसे एक सकारात्मक कदम बताया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

क्या आपने कभी पिया है किशमिश का पानी? जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुए बाहर

रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगा, FWICE के बयान से साफ हुआ पूरा मामला

RCB का तूफान, गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री

Spread the love

2 thoughts on “ये नगर पालिका उठा रही है ईद के नमाज की पूरी जिम्मेदारी

Comments are closed.

Astrology Uttar Pradesh

रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या? 27 या 28 अगस्त, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026: 27 या 28 अगस्त, कब बांधें राखी? जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि New Delhi : भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार किस दिन मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों के बीच असमंजस है। क्या राखी 27 अगस्त को बांधी जाएगी या 28 अगस्त को? साथ ही […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

चीनी की कीमतों में उछाल, 64 रुपये किलो हुआ खुदरा भाव; सरकार ने कसी नकेल

चीनी के दाम ने बढ़ाई चिंता, खुदरा बाजार में 64 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; जमाखोरी पर सरकार सख्त New Delhi : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को खुदरा बाजार में चीनी का औसत भाव बढ़कर करीब 64 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। कुछ इलाकों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

ईरान से कारोबार पड़ा भारी! अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन

ईरान पर अमेरिका का शिकंजा कसा, चार भारतीय कंपनियां भी प्रतिबंधों की जद में Digital Desk, Washington : अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को और तेज कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान से जुड़े कथित पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम कारोबार को लेकर भारत की चार कंपनियों और तीन भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए […]

Spread the love
Read More