एक और कपूर का हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर दोनों की बातें वायरल

Brake up

Brake up बॉलीवुड की युवा स्टार और कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर  एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले करीब दो साल से खुशी कपूर और अभिनेता वेदांग रैना  के रिलेशनशिप की खबरें लगातार चर्चा में थीं। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। अब वेदांग रैना के एक बयान ने दोनों के ब्रेकअप की खबरों को और हवा दे दी है।

ये भी पढ़े

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर गूंजी डबल किलकारी

“मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं” वेदांग रैना

वेदांग रैना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Main Wapas Aaunga को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ Sharvari Wagh नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जब उनसे रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी कपल से रिलेट नहीं कर सकता, क्योंकि मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। वेदांग के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उनका और खुशी कपूर का रिश्ता खत्म हो चुका है।

‘द आर्चीज’ के सेट से शुरू हुई थीं डेटिंग की खबरें

खुशी कपूर और वेदांग रैना के अफेयर की चर्चाएं साल 2023 में शुरू हुई थीं। दोनों ने साथ में द आर्चीज़  से एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथअगस्त्य नंदा  और सुहाना खान भी नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान खुशी और वेदांग की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। इसके बाद दोनों कई फैमिली फंक्शन, डिनर डेट और पब्लिक इवेंट्स में साथ दिखाई दिए। हालांकि, हर बार वेदांग यही कहते रहे कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

खुशी कपूर के नेकपीस ने बढ़ाई थीं चर्चाएं

अप्रैल 2025 में खुशी कपूर ने एक ऐसा नेकपीस पहना था, जिसने उनके रिलेशनशिप की खबरों को और मजबूत कर दिया था। खुशी के पेंडेंट में “V” और “K” अक्षर के साथ एक हार्ट डिजाइन नजर आया था। फैंस ने इसे वेदांग और खुशी के रिश्ते का इशारा माना था। सोशल मीडिया पर उस समय यह चर्चा तेज हो गई थी कि खुशी कपूर ने बिना कुछ कहे अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है।

ये भी पढ़े

मानसी पवार का किलर डेब्यू लुक Cannes 2026 में बना इंटरनेट सेंसेशन

दोनों के करियर पर भी फैंस की नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर हाल ही में लवयापा और नादानियाँ  में नजर आई थीं। वहीं वेदांग रैना को जिगरा  में आलिया भट्ट के साथ काफी पसंद किया गया था। अब वह अपनी नई फिल्म “मैं वापस आऊंगा” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Spread the love

One thought on “एक और कपूर का हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर दोनों की बातें वायरल”

Comments are closed.

North Korea Weapons Testing
homeslider International

उत्तर कोरिया की नई मिसाइलों से दुनिया सतर्क, बढ़ा युद्ध का खतरा

North Korea Weapons Testing : एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने हाल ही में कई अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का सफल परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया KCNA के मुताबिक इन परीक्षणों की निगरानी खुद देश के नेता किम जोंग उन ने की। इन […]

Spread the love
Read More
Ranveer Singh's Don 3 Controversy
Entertainment

रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगा, FWICE के बयान से साफ हुआ पूरा मामला

Ranveer Singh’s Don 3 Controversy : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म Don 3 को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म से अचानक अलग होने के बाद खबरें सामने आईं कि Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। हालांकि अब FWICE के मुख्य सलाहकार […]

Spread the love
Read More
Rakhi Sawant Mother Death 
Entertainment

मां की याद में टूट गईं राखी सावंत, रोते देख भावुक हुईं भारती सिंह

Rakhi Sawant Mother Death  : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक अंदाज और अतरंगी बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार राखी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। हाल ही में राखी सावंत कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के […]

Spread the love
Read More