ट्विशा डेथ केस में नया ट्विस्ट, कहां से आई नई कार और किसने दिया नया मकान

Twisha Sharma

शादी के बाद के अनैतिक संबंधों की वजह से गई जान, इस मुद्दे पर भी जांच की मांग

भोपाल के रिटायर्ड जज की बहू के आत्महत्या केस में रोज आ रहे हैं नए नए ट्विस्ट

Twisha Sharma भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में अब नया सस्पेंस सामने आया है। पूर्व “मिस पुणे” और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार पति समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने जिला अदालत में नई याचिका दायर कर कई अहम साक्ष्यों की जांच की मांग की है। याचिका के अनुसार, ट्विशा के कमरे से एक अज्ञात कार की चाबी और एक मकान की चाबी बरामद हुई थी।

ये भी पढ़े

एक और कपूर का हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर दोनों की बातें वायरल

इसके अलावा, ट्विशा की मौत के बाद उनके नाम से आया एक सीलबंद पार्सल भी ससुराल के पते पर मिला है। ससुराल पक्ष ने कोर्ट से मांग की है कि इन सभी चीजों को पुलिस जब्त कर फोरेंसिक जांच कराए, ताकि मौत से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकें।

ससुराल पक्ष ने पुलिस जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। याचिका में दावा किया गया है कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए सीसीटीवी डीवीआर की टाइमिंग और वास्तविक रिकॉर्डिंग समय में 2 दिन, 2 घंटे और 20 मिनट का अंतर है। साथ ही आरोप लगाया गया कि डिजिटल सबूत जब्त करते समय कानूनी प्रक्रिया और पंचनामा नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।

ये भी पढ़े

यूपी चुनाव 2027 : मायावती फिर बदल देंगी उत्तर प्रदेश की राजनीति?

मामले में उस ऑडियो रिकॉर्डिंग पर भी विवाद खड़ा हो गया है, जिसे ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मीडिया के सामने जारी किया था। ससुराल पक्ष ने मांग की है कि रिकॉर्डिंग वाले मूल मोबाइल फोन को जब्त कर उसकी जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ऑडियो में किसी तरह की एडिटिंग या छेड़छाड़ तो नहीं हुई। इसके अलावा, ट्विशा के बैंक खातों की जांच की मांग भी अदालत में की गई है। समर्थ सिंह का दावा है कि उन्होंने डिजिटल माध्यम से ट्विशा के खाते में करीब साढ़े सात लाख रुपये ट्रांसफर किए थे और पुलिस को यह जांचना चाहिए कि यह रकम कहां और कैसे खर्च हुई।

ये भी पढ़े

UP में भी मुस्लिम लीग के साथ चुनाव लड़ सकती कांग्रेस

गौरतलब है कि 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी और शादी के करीब पांच महीने बाद 12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। एम्स भोपाल की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, हालांकि शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल मुख्य आरोपी समर्थ सिंह फरार है और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब इस मामले में 23 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।


3 thoughts on “ट्विशा डेथ केस में नया ट्विस्ट, कहां से आई नई कार और किसने दिया नया मकान”

Comments are closed.

World Food Day 2026
homeslider International

खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर फोकस

World Food Day 2026: विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भुखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही यह दिन या दिलाता है कि भोजन केवल जीवन की जरूरत नहीं, […]

Read More
Peshawar
homeslider International

पेशावर स्कूल हादसा: छत गिरने से 21 बच्चों की मौत, 40 घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक निजी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 21 बच्चों की मौत होने की खबर है, जबकि 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर […]

Read More
accidents homeslider International

पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान […]

Read More