NEET रद्द परीक्षा ने देश भर में मचाया कोहराम, मर रहे नौनिहाल

NEET

डॉक्टर बनने का सपना हुआ जानलेवा

देश की सबसे कठिन परीक्षा के लीक होने से सदमें में करोड़ों छात्र

नया लुक डेस्क

NEET Exam के चलते महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा NEET की तैयारी कर रही थी और परीक्षा रद्द होने के बाद काफी परेशान थी। इस घटना ने एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते परीक्षा दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैथिली पहली लड़की नहीं है जिसने आत्महत्या की है, उसके अलावा दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मौत को गले लगा लिया है।

मामला महाराष्ट्र के लातूर तालुका के गोंडेगांव गांव का है। पुलिसिया बयान में छात्रा के पिता अशोक विट्ठल सोनवणे ने बताया कि मैथिली ने इस साल 12वीं की परीक्षा 51.50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। वह डॉक्टर बनना चाहती थी। इसी सपने को पूरा करने के लिए NEET  की तैयारी कर रही थी। मैथिली ने CET परीक्षा भी दी थी। NEET परीक्षा से जुड़े पेपर लीक विवाद और परीक्षा रदद् होने की खबर के बाद वह लगातार तनाव में रहने लगी थी। छात्रा के पिता अशोक सोनवणे ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और न ही किसी के खिलाफ कोई शिकायत है। उनका कहना है कि उनकी बेटी लम्बे समय से मानसिक तनाव में थी और परीक्षा रद्द होने के बाद ज्यादा परेशान रहने लगी थी।

ये भी पढ़े

CBSE: अबकी बार, रिजल्ट पर रार! परीक्षार्थियों ने कहा-‘सही नहीं हुई कापियों की जांच’

परिवार ने खेत में देखा दर्दनाक मंजर

पिता के अनुसार 16 मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मैथिली घर में नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह खेत में एक नीम के पेड़ से लटकी हुई मिली। उसने आत्महत्या के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल किया था। परिजन तुरंत उसे मुरुड के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़े

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक के शक पर बड़ा फैसला

छात्रों पर बढ़ता परीक्षा दबाव चिंता का विषय

देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। खासकर NEET और JEE जैसी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा से जुड़ी अनिश्चितता, पेपर लीक या परीक्षा रद्द होने जैसी घटनाएं छात्रों को मानसिक रूप से कमजोर कर सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि परिवार और स्कूलों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। केवल पढ़ाई और रिजल्ट ही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़े

रेलवे भर्ती 2026 : 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

मानसिक स्वास्थ्य को समझना जरूरी

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. विजित जायसवाल कहते हैं कि छात्रों को यह समझाने की जरूरत है कि असफलता या परीक्षा में परेशानी जीवन का अंत नहीं है, बल्कि हर समस्या का समाधान संभव है। अगर कोई छात्र लगातार तनाव, डर या निराशा महसूस कर रहा हो, तो उसे अकेला न छोड़ें। परिवार और दोस्तों का सहयोग कई बार किसी की जिंदगी बचा सकता है। बड़ी परीक्षा है तो परिणाम के लिए मेहनत करें। तनाव में आकर जिंदगी खोने से अच्छा है एक बार फिर से तैयारी कर ली जाए।


Spread the love

Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

शारदीय नवरात्र आज से , घटस्थापना के श्रेष्ठ मुहूर्त Lucknow : सनातन परंपरा में शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार (11 अक्टूबर) से शुरू होंगे। शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और प्रमुख त्योहार है। शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस दिव्य […]

Spread the love
Read More
Ravana's Daughter
Astrology homeslider Uttar Pradesh

रावण की बेटी कौन थी ?

जिसे हो गया था राम भक्त हनुमान से प्यार New Delhi : भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में श्रीराम, रामभक्त हनुमान और रावण वध से जुड़ी कई कहानियां प्रसिद्ध हैं। वाल्मीकि रामायण के अलावा भी कई देशों में रामायण के अलग – अलग संस्करण मौजूद है। ऐसी ही दो रामायण में रावण की बेटी […]

Spread the love
Read More