Today’s Horoscope : किन राशियों को मिलेगा सफलता का साथ और किसे होगी परेशानी

Today's Horoscope

Today’s Horoscope मेष : व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों में प्रवेश कर सकते हैं। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

वृषभ : नौकरी पेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा।

मिथुन : आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे है। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

कर्क : आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है, संभल जायें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

ये भी पढ़े

CM के पीछे ऐसे भागे DM, जैसे क्लासरूम में सीट बचाने की हो होड़

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

कन्या : व्यावसायिक क्षेत्र में आपके अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध होंगे। आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

तुला : आपको अपनी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

वृश्चिक : आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़े

क्य होता है मंगल दोष

धनु : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मकर : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अकेले काम करके लंबित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

कुम्भ : नया उद्यम शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह एक बहुत अच्छी अवधि है। अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन : आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपको सफलता के आज अवसर मिलेंगे। नए अधिग्रहण हो सकते हैं। व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 911608917

One thought on “Today’s Horoscope : किन राशियों को मिलेगा सफलता का साथ और किसे होगी परेशानी”

Comments are closed.

National Brother's Day
homeslider International

प्यार, तकरार और भरोसे का रिश्ता, आज मनाया जा रहा राष्ट्रीय भाई दिवस

राष्ट्रीय भाई दिवस पर खास: जानें इस दिन का महत्व और इतिहास National Brother’s Day हर साल 24 मई को पूरे देश में राष्ट्रीय भाई दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह उन भाइयों को मनाने का दिन है जो हमें कभी-कभी परेशान करते हैं, लेकिन हमेशा हमारी रक्षा के लिए मौजूद रहते हैं। […]

Read More
ITBP protest Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

सेना ने पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर को घेरा, पुलिस और सेना आमने-सामने

कानपुर में ITBP जवानों ने लापरवाही का आरोप लगा पुलिस कमिश्नरेट में काटा बवाल यूं तो पुलिस के फेल होने पर सेना के जवान मौका-ए-वारदात पर पहुंचते हैं और हालात को संभाल लेते हैं। लेकिन यहां मामला थोड़ा सा अलग है। सेना के जवानों ने हथियारबंद होकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के दफ्तर को घेर लिया […]

Read More
 Deoria DM Madhusudan Hulgi News 
homeslider Purvanchal

CM के पीछे ऐसे भागे DM, जैसे क्लासरूम में सीट बचाने की हो होड़

देवरिया DM का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय  Deoria DM Madhusudan Hulgi News  : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस वीडियो में जिलाधिकारी (DM) मधुसूदन हुल्गी तेज़ रफ्तार में दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है […]

Read More