GT vs SRH : GT की बढ़ी टेंशन! क्या SRH छीन लेगा गुजरात से टॉप-2 का स्थान?

IGT vs SRH IPL

GT vs SRH IPL :  PL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबलों के साथ प्लेऑफ की तस्वीर लगातार बदल रही है। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत सिर्फ दो अंक हासिल करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई पर ले गई। हालांकि इस जीत के बावजूद गुजरात टाइटंस की टॉप-2 की जगह अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जा रही। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब गुजरात के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आई है।

पॉइंट्स टेबल में दिलचस्प हुआ मुकाबला

गुजरात टाइटंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में बनी हुई है, लेकिन SRH के पास अभी एक मुकाबला बाकी है। हैदराबाद की टीम 13 मैचों में 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है और उसका आखिरी लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा। SRH पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन टीम अब टॉप-2 में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है।

 SRH को क्या करना होगा?

अगर सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस से आगे निकलना है तो सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। टीम को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी ताकि नेट रन रेट में बढ़त मिल सके। अगर SRH पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाती है, तो उसे लगभग 88 रन से जीत दर्ज करनी होगी। अगर टीम 200 रन डिफेंड करती है, तो करीब 87 रन से जीत जरूरी होगी। वहीं अगर RCB 150 रन का लक्ष्य देती है, तो SRH को यह मैच लगभग 11 ओवर के अंदर खत्म करना होगा। इन आंकड़ों से साफ है कि हैदराबाद के सामने चुनौती आसान नहीं है।

 गुजरात की नजरें अब RCB vs SRH मुकाबले पर

चेन्नई के खिलाफ बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने राहत की सांस जरूर ली होगी, लेकिन टीम की निगाहें अब RCB और SRH के मैच पर टिकी होंगी। अगर SRH बड़ी जीत हासिल करती है, तो गुजरात को टॉप-2 से बाहर होना पड़ सकता है। ऐसे में GT फैंस भी अब इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टॉप-2 में रहने का क्या फायदा?

IPL में टॉप-2 में रहने वाली टीमों को बड़ा फायदा मिलता है। क्वालीफायर-1 हारने के बाद भी टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होता है। यानी टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो अवसर मिलते हैं। यही वजह है कि प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी टीमें आखिरी समय तक टॉप-2 की रेस में बनी रहना चाहती हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

UP Elections 2027 : मायावती के दरवाजे से अखिलेश पर कांग्रेस कर रही दबाव की राजनीति ?

इकरा हसन विवाद: DIG दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के बाद FIR से मचा बवाल

आध्यात्म से वेलनेस तक: रासेश्वरी देवी का नया मिशन, ओडिशा में बनेगा मेगा मेडिटेशन हॉल

Scorching heat भीषण गर्मी पर CM योगी सख्त! सभी DM को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश

Spread the love

One thought on “GT vs SRH : GT की बढ़ी टेंशन! क्या SRH छीन लेगा गुजरात से टॉप-2 का स्थान?”

Comments are closed.

Sports

हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर मंगलवार को बड़ा बदलाव सामने आया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। हालांकि, वह भारतीय टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेलती […]

Spread the love
Read More
Sports

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

Sourav Ganguly:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की। टीम ने गांगुली का वीडियो […]

Spread the love
Read More
Kashi
Sports Uncategorized

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

Kashi: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा। यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत […]

Spread the love
Read More