इकरा हसन विवाद: DIG दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के बाद FIR से मचा बवाल

Iqra Hasan Controversy

Iqra Hasan Controversy  : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के जसाला गांव में कश्यप समाज के युवक मोनू की मौत का मामला अब राजनीतिक विवाद में बदल चुका है। इस घटना को लेकर कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन पर पुलिस ने FIR दर्ज कर दी है। मामला उस समय गंभीर हो गया जब आरोप लगा कि सांसद और उनके समर्थकों ने DIG कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है, जबकि लगभग 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में सांसद इकरा हसन के साथ पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, तेजपाल सिंह, अजय, अनुज, शीशपाल और सत्यपाल सिंह शामिल हैं। यह FIR सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 19 मई की दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि DIG कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़क को जाम कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने नारेबाजी की और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण स्थिति और बिगड़ गई। इसके चलते कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था को बाधित किया गया, जिसके चलते BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें धारा 191(2), 221, 132 और 126(2) शामिल हैं। यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष और समर्थक दोनों ही इस मुद्दे पर अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Heatwave Alert: कई राज्यों में स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया OFS: ₹31 फ्लोर प्राइस पर मिलेगा शेयर खरीदने का मौका

जीत के जश्न में डूबी GT को SRH का डर! क्या हैदराबाद छीन लेगा टॉप-2 की कुर्सी?

गर्मी बनी जानलेवा, सड़क पर गिरा मजदूर…लू लगने से मौत

 ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया धमाका, बनाकर सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल

One thought on “इकरा हसन विवाद: DIG दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के बाद FIR से मचा बवाल”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

CM का निर्देश: एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाएं समय पर हों पूरी

नए एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें : मुख्यमंत्री CM योगी ने विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की आउटसोर्सिंग कार्मिक को नई व्यवस्था के तहत बढ़ा हुआ मानदेय समय से पूरा मिले: मुख्यमंत्री Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश का अनुकूल माहौल […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में 144 डिप्टी SP के तबादले, नई तैनाती जारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी SP) के तबादले कर दिए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। तबादला आदेश जारी होने के बाद कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों […]

Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

कांग्रेस-सपा गरीबों, पिछड़ों और दलितों की विरोधी : केशव

केशव मौर्य बोले- 2047 तक सत्ता में रहेगी BJP Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गरीबों, पिछड़ों और दलितों का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने हमेशा गरीबों, वंचितों और शोषितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल […]

Read More