मॉनसून की एंट्री से पहले मौसम में बड़ा बदलाव, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट!

Monsoon
  • मॉनसून से पहले मौसम ने बदली करवट, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। भारत में मॉनसून की एंट्री में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। मई के आखिरी हफ्ते में केरल में मॉनसून की पहली बौछारें दस्तक दे सकती हैं। वहीं, आज से देश के कम से कम 10 राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि, विभाग का कहना है कि मॉनसून के आगमन की तारीख में चार दिन का आगे-पीछे का अंतर (Margin of Error) देखने को मिल सकता है।

क्यों हो रही है जल्दी बारिश?

IMD के अनुसार, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इसके प्रभाव से केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण लक्षद्वीप से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में निम्न वायु दाब का क्षेत्र बन गया है, जो मॉनसून को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़े

स्कूल यूनिफॉर्म में कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कहां तक पहुंचा मॉनसून?

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून फिलहाल दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों, कन्याकुमारी, अंडमान सागर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

आज से अगले पाँच दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य जहां अभी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, वहीं देश के कई हिस्सों में आज से बारिश का दौर शुरू हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर: 19 से 22 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड: 20 से 22 मई के बीच बारिश के आसार।

अरुणाचल प्रदेश: 22 मई को भारी बारिश का अलर्ट।

असम और मेघालय: 21 और 22 मई को भारी बारिश की संभावना।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 19 से 22 मई के बीच बारिश के आसार।

ये भी पढ़े

स्कॉर्पियो के बाद फॉरच्यूनर की चाह ने ले ली दीपिका की जान

पूर्वी भारत तेज हवा और भारी बारिश

बिहार: 19 से 21 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश।

झारखंड: 20 मई को मौसम बदलेगा।

ओडिशा: 19 मई और फिर 22 से 24 मई के बीच भारी बारिश।

पश्चिम बंगाल (गंगीय क्षेत्र): 21 और 22 मई को बारिश की संभावना।

दक्षिण भारत : केरल, तमिलनाडु, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, और माहे: आज भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। केरल में अगले 5 दिनों तक यह सिलसिला जारी रह सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

3 thoughts on “मॉनसून की एंट्री से पहले मौसम में बड़ा बदलाव, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट!

Comments are closed.

Supreme Court
Delhi homeslider

स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश बदलने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने अपने सात नवंबर 2025 के आदेश में किसी भी तरह का बदलाव करने या उसे वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही इस फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को […]

Read More
Untitled 5 copy
Bihar Crime News homeslider

प्यार, इश्क और शादी लेकिन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई पत्नी

पति को लगा कि वो कर रहा है लव मैरिज, लेकिन मिला धोखा गहना, जेवर और रुपया जो भी मिला समेट ले गई दुल्हन बिहार के कैमूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के महज पाँच दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ […]

Read More
Untitled 4 copy
Business homeslider

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार महंगाई से जनता परेशान

 पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक: लगातार बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता Petrol-Diesel देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कच्चे तेल के दामों में तेजी और वैश्विक तनाव के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले पाँच दिनों में दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी से […]

Read More