UP कैबिनेट का बड़ा फैसला: मिर्जापुर में बनेगा बड़ा पावर स्टेशन

Untitled 6 copy
  • 765/400 KV का मेगा पूलिंग सबस्टेशन, ₹2799 करोड़ की परियोजना मंजूर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए मिर्जापुर में 765/400 केवी क्षमता का मेगा पूलिंग उपकेंद्र और उससे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब ₹2799.47 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को प्रदेश की बिजली व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकारी प्रेस नोट के मुताबिक, परियोजना के तहत उपकेंद्र और ‘बे’ निर्माण पर ₹1315.91 करोड़ जबकि ट्रांसमिशन लाइनों पर ₹1483.56 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और निरंतरता में बड़ा सुधार होगा।

यह परियोजना ‘कॉमन पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ मॉडल पर विकसित की जाएगी, जिससे घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलने से उत्पादन क्षमता बढ़ने और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई है। सरकार के अनुसार, परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। ऊर्जा विभाग का कहना है कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “UP कैबिनेट का बड़ा फैसला: मिर्जापुर में बनेगा बड़ा पावर स्टेशन”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं के योगदान और उनके विचारों को याद करते हुए अलग-अलग […]

Spread the love
Read More
Pakistan Pilot, DGCA, DGCA Rules, Indian aviation,
pakistani Uttar Pradesh

पाकिस्तानी पायलट के भारत में विमान उड़ाने पर क्या हैं नियम? जानिए पूरी जानकारी

क्या पाकिस्तानी पायलट विमान उड़ाकर भारत ला सकता है? New Delhi/Lucknow :  हाल के एक विमान सुरक्षा घटनाक्रम के बाद यह सवाल चर्चा में है कि क्या किसी पाकिस्तानी नागरिक या पाकिस्तान से लाइसेंस प्राप्त पायलट को भारत आने वाली उड़ान में कॉकपिट की जिम्मेदारी मिल सकती है? खासकर भारत-पाकिस्तान के बीच संवेदनशील संबंधों को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी को नम आंखों से अंतिम विदाई,

अयोध्या में सरयू नदी के रामघाट पर पुत्र हिमांशु ने दी मुखाग्नि ब्रेन हेमरेज के बाद 30 सितंबर की शाम हुआ था निधन अंतिम संस्कार में उप मुख्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य लोग हुए शामिल Lucknow/Ayodhya : सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचान रखने वाले प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी […]

Spread the love
Read More