LPG Price Today : घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

Untitled 4 copy

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कॉमर्शियल LPG  सिलेंडर की कीमतें भी स्थिर रखी गई हैं। हालांकि कई शहरों में पहले से ही गैस सिलेंडर महंगे स्तर पर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों और कारोबारियों की चिंता बनी हुई है। नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये और कोलकाता में 939 रुपये है। चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 928.50 रुपये में उपलब्ध है।

ये भी पढ़े

UP में बड़ा अनोखा मामला: महिला ने पांच दिनों में चार बच्चों को जन्म दिया

प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतें

नई दिल्ली: 913 रुपये

कोलकाता: 939 रुपये

मुंबई: 912.50 रुपये

चेन्नई: 928.50 रुपये

गुरुग्राम: 921.50 रुपये

नोएडा: 910.50 रुपये

बेंगलुरु: 915.50 रुपये

भुवनेश्वर: 939 रुपये

चंडीगढ़: 922.50 रुपये

हैदराबाद: 965 रुपये

जयपुर: 916.50 रुपये

लखनऊ: 950.50 रुपये

पटना: 1002.50 रुपये

तिरुवनंतपुरम: 922 रुपये

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट भी जारी

व्यावसायिक उपयोग वाले 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी जारी कर दी गई हैं। दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये में बिक रहा है, जबकि पटना और हैदराबाद जैसे शहरों में इसकी कीमत 3300 रुपये के पार पहुंच गई है।

ये भी पढ़े

दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, दो दिन में दूसरी बार बढ़े दाम… जानिए नई कीमतें

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें

नई दिल्ली: 3071.50 रुपये

कोलकाता : 3202 रुपये

मुंबई: 3024 रुपये

चेन्नई : 3237 रुपये

गुरुग्राम: 3088 रुपये

नोएडा: 3071.50 रुपये

बेंगलुरु: 3152 रुपये

भुवनेश्वर: 3238 रुपये

चंडीगढ़: 3092.50 रुपये

हैदराबाद: 3315 रुपये

जयपुर: 3099 रुपये

लखनऊ: 3194 रुपये

पटना: 3346.50 रुपये

तिरुवनंतपुरम: 3106 रुपये

मार्च में बढ़े थे घरेलू सिलेंडर के दाम

घरेलू  LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार मार्च महीने में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से अब तक कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। मार्च से अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 47 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है।

ये भी पढ़े

राजस्थान में राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर

हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। चार साल बाद ईंधन के दामों में हुई इस वृद्धि के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को बड़ी वजह माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट प्रभावित होने के बाद कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इससे तेल कंपनियों पर भारी दबाव बढ़ा है और उन्हें हजारों करोड़ रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

Today’s Horoscope मेष की चमकेगी किस्मत, वृषभ को मिलेंगे नए अवसर

Today’s Horoscope ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक मामलों, रिश्तों और स्वास्थ्य में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।  मेष : संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न […]

Spread the love
Read More
World Sports Day
homeslider International

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस 2026: खेल की हर कहानी को दुनिया तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को सलाम

राजेन्द्र गुप्ता World Sports Day खेल सबसे अधिक देखे जाने वाले मनोरंजन क्षेत्रों में से एक है, जो दर्शकों, प्रायोजनों और आर्थिक लाभ से भरपूर है। कुछ लोगों के लिए, यह स्वास्थ्य और फिटनेस सुधारने का एक शानदार तरीका है, जबकि अन्य के लिए यह करियर का अवसर है। खेल से रोजगार के कई अवसर […]

Spread the love
Read More
Chicken and Mutton
Central UP homeslider

उतरठिया में दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Chicken and Mutton चिकन-मटन दुकानदारों ने नगर निगम कार्रवाई का किया विरोध :ललित सक्सेना विजय श्रीवास्तव राजधानी लखनऊ के उतरठिया क्षेत्र में चिकन और मटन की दुकानों को हटाने की नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों ने बुधवार को विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि बिना पूर्व […]

Spread the love
Read More