सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, निवेशकों में मची हलचल

Untitled 2 copy

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। बाजार के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, सोना 3,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 19,850 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना गिरकर 158,159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को इसका भाव 161,349 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली और यह 267,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में इसका रेट 287,350 रुपये प्रति किलोग्राम था।

ये भी पढ़े

पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ते ही फूटा गुस्सा, डिलीवरी बॉयज करेंगे स्ट्राइक

जानिए किस कैरेट का क्या रहा रेट

आज 23 कैरेट सोना 157,526 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 144,874 रुपये, 18 कैरेट सोना 118,619 रुपये और 14 कैरेट सोना 92,523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

क्यों गिरे सोने और चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमती धातुओं में यह गिरावट कई वैश्विक और घरेलू कारणों से आई है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से महंगाई की आशंका बढ़ी है। इसके साथ ही थोक महंगाई के आंकड़े, ऊंची ब्याज दरों की संभावना और डॉलर इंडेक्स में मजबूती ने भी सोने-चांदी पर दबाव डाला है। इन सभी कारणों से निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं से कुछ कमजोर हुआ है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी से बचने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़े

सोने की खरीदारी टालने की अपील पड़ गई भारी, ज्वेलरी शेयरों में मची भगदड़

सोशल और राजनीतिक बयान भी चर्चा

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री स्तर पर लोगों से फिलहाल सोना-चांदी की खरीद से बचने और ईंधन की बचत करने की अपील की गई है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

CM योगी ने वीर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

वीरता पदक से अलंकृत किया पुलिसकर्मियों को, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी को किया सम्मानित यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया मुख्यमंत्री ने Lucknow:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें […]

Spread the love
Read More
Jitiya Vrat 2026
homeslider Religion

जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, जानिये क्या लगती है पूजन सामग्री

Jitiya Vrat 2026: संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से माताएं जितिया व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में इस व्रत को बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इसमें महिलाएं लंबे समय तक निर्जला उपवास करती हैं। इस साल जितिया व्रत तीन अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। व्रत को लेकर घरों […]

Spread the love
Read More
Pitru Paksha 2026
homeslider Religion

श्राद्ध कर्म में इन नियमों का रखें ध्यान, जानिए कुछ खास मान्यताएं

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष को सनातन परंपरा में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय माना जाता है। इन दिनों लोग अपने पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से किए गए इन कर्मों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। […]

Spread the love
Read More