सोने की खरीदारी टालने की अपील पड़ गई भारी, ज्वेलरी शेयरों में मची भगदड़

Gold Market News : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, लेकिन सबसे ज्यादा असर ज्वेलरी सेक्टर पर दिखाई दिया। सोमवार को कई बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के शेयर अचानक टूट गए, जिससे निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह बयान माना जा रहा है जिसमें उन्होंने देशवासियों से कुछ समय के लिए सोने की खरीदारी टालने की अपील की थी।

रविवार को हैदराबाद में आयोजित एक सभा में पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट के दौर में देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर देते हुए लोगों से गोल्ड खरीदारी और विदेश यात्राओं को सीमित करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसका सीधा असर सप्लाई चेन और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे हालात में भारत को विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रखने की जरूरत है।

ये भी पढ़े

अगर आपको बदलना है फोन तो ट्राई करें वीवो और वन प्लस के यह चार नए गैजेट

PM मोदी के बयान का असर सोमवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही दिखाई देने लगा। Titan के शेयर करीब 6 प्रतिशत तक गिर गए। वहीं कल्याण ज्वेलर्स में 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा स्काई गोल्ड  और  सेंको गोल्ड  के शेयरों में भी बड़ी बिकवाली देखने को मिली। कुछ शेयरों में 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि लोग सोने की खरीदारी कम करते हैं तो ज्वेलरी कंपनियों की बिक्री प्रभावित हो सकती है। इसी आशंका के कारण निवेशकों ने तेजी से ज्वेलरी स्टॉक्स बेचना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े

भारतीय रेलवे का बड़ा धमाका, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा बेहद तेज

सोमवार को पूरे बाजार में भी कमजोरी दिखाई दी। बीएसई सेंसेक्स 690 अंकों की गिरावट के साथ खुला जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स भी 200 अंकों से ज्यादा नीचे कारोबार करता नजर आया। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। यदि सरकार की ओर से विदेशी मुद्रा बचाने को लेकर और सख्त कदम उठाए जाते हैं तो ज्वेलरी सेक्टर पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि लंबे समय के निवेशकों के लिए यह गिरावट अवसर भी साबित हो सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

भारतीय रेलवे का बड़ा धमाका, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा बेहद तेज

अगर आपको बदलना है फोन तो ट्राई करें वीवो और वन प्लस के यह चार नए गैजेट

Spread the love

Business

UNGA में रिलायंस ने दिखाया भारत के AI विकास का मॉडल, जलवा

UNGA 2026  : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान रिलायंस फाउंडेशन, भारत में संयुक्त राष्ट्र और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) ने पांचवें ‘इंडिया डे’ का आयोजन किया। 24 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के तकनीकी और विकास मॉडल पर चर्चा हुई। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, […]

Spread the love
Read More
Business

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

JioShield : बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने JioShield लॉन्च किया है। यह सेवा परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर SOS अलर्ट, बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, JioShield का इस्तेमाल माता-पिता अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे

New Delhi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में नजर आए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 958 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी […]

Spread the love
Read More