PM मोदी की पश्चिम एशिया संकट पर अपील, आत्मनिर्भरता पर जोर, राहुल गांधी का तीखा पलटवार

Untitled 1 copy
  • हैदराबाद में PM मोदी की अपील के बाद विदेश यात्रा और विपक्ष की प्रतिक्रिया से गरमाई सियासत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच देशवासियों से कई महत्वपूर्ण अपीलें कीं। उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने, विदेशी मुद्रा बचाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसी बीच प्रधानमंत्री के आगामी विदेश दौरे और उनके बयानों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी की सलाहों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

PM मोदी ने मध्यम वर्ग की जीवनशैली का जिक्र करते हुए कहा कि विदेश यात्रा और महंगे आयोजनों की प्रवृत्ति बढ़ी है। उन्होंने सुझाव दिया कि कम से कम एक साल तक अनावश्यक विदेश यात्राएं टाली जाएं और त्योहारों में सोने की खरीदारी पर भी विराम लगाया जाए। उन्होंने कहा कि खाना पकाने के तेल की खपत में 10% की कमी भी देश के हित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

आत्मनिर्भर भारत और “वोकल फॉर लोकल” पर जोर

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को दोहराते हुए कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं में विदेशी निर्भरता कम करनी होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की सूची बनाकर देखें और अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान विकसित हुए वर्क फ्रॉम होम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्चुअल मीटिंग जैसी व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की जरूरत पर भी जोर दिया। राहुल गांधी  ने प्रधानमंत्री की अपीलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता को “क्या खरीदें, क्या न खरीदें” जैसी सलाह देना सरकार की विफलता को दर्शाता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 12 वर्षों में देश की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब जनता को रोजमर्रा के फैसलों के लिए भी निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी से बचने का तरीका है और सरकार जवाबदेही से भाग रही है। सभा के दौरान PM मोदी ने हालिया चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और अन्य दलों की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में लोग बदलाव की ओर देख रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का झारखंड कनेक्शन

बेंगलुरु: PM मोदी को जान से मारने की कोशिश नाकाम

बंगाल से केरल तक खत्म हुआ लाल किला,भारतीय राजनीति में नया दौर शुरू

 

One thought on “PM मोदी की पश्चिम एशिया संकट पर अपील, आत्मनिर्भरता पर जोर, राहुल गांधी का तीखा पलटवार”

Comments are closed.

Untitled 2 copy
Business homeslider

एयर इंडिया में बड़ा एक्शन: तीन साल में 1000 से ज्यादा कर्मचारी निकाले गए, CEO ने बताई वजह

नैतिकता उल्लंघन, तस्करी और नियमों के दुरुपयोग पर कंपनी की सख्ती एयर इंडिया ने पिछले तीन वर्षों में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है। कंपनी ने यह कार्रवाई नैतिकता संबंधी नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता के मामलों में की है। एयर इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने […]

Read More
Untitled 25 copy
homeslider Religion

रवि योग क्या होता है और जानें इसकी खासियत व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिष में अनेक प्रकार के योग का वर्णन मिलता है, इनमें से जहां कुछ शुभदायक योग होते है तो वहीं कुछ अशुभ भी होते है। शुभ योग में गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग सहित अनेक योग शामिल हैं तो वहीं अशुभ योग में विष योग, कालसर्प योग आदि का नाम […]

Read More
4 (2)
Astrology homeslider

आज का राशिफल : नई शुरुआत और लाभ के योग, इन राशियों पर रहेगी महादेव की कृपा

आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है। कहीं उत्साह और नए अवसरों की सौगात मिलेगी तो कहीं सतर्कता और संयम की आवश्यकता रहेगी। कुछ राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में विशेष ध्यान रखने […]

Read More