मदर्स डे 2026: मां के सम्मान में कैसे शुरू हुई यह परंपरा

मदर्स डे 2026

राजेन्द्र गुप्ता

हर साल मई के महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 10 मई को मनाया जाएगा। ये दिन मां को समर्पित होता है। एक मां अपने बच्‍चों की पर‍वरिश करने के साथ उसमें संस्‍कार पिरोने का काम करती है, उसके उज्‍जवल भविष्‍य के लिए दिन-रात मेहनत करती है। मां के इस समर्पण और त्‍याग को सम्‍मान देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मां के लिए खास बनाने के लिए बच्‍चे कई दिन पहले से तैयारियां करना शुरू कर देते हैं।

कैसे हुई मदर्स डे को मनाने की शुरुआत

मदर्स डे को मनाने की शुरुआत अमेरिका में की गई थी। एना जॉर्विस नाम की एक अमेरिकन महिला अपनी मां से बहुत प्‍यार करती थीं। मां की देखभाल करने के लिए उन्‍होंने खुद शादी नहीं की थी। लेकिन जब उनकी मां की मृत्‍यु हो गई तो एना अपनी मां को बहुत याद करती थीं। एना ये अक्‍सर सोचती थीं कि मां अपने बच्‍चों के लिए जीवनभर कितना कुछ करती है, लेकिन उसके त्‍याग और समर्पण की सराहना तक नहीं की जाती। ऐसे में कोई एक दिन तो इस तरह का होना चाहिए जिस दिन बच्‍चे अपनी मां के निस्‍वार्थ प्रेम, त्‍याग और समर्पण के लिए उन्‍हें शुक्रिया कह सकें। एना की मां की मौत मई में हुई थी, इसलिए एना ने अपनी मां की पुण्‍यतिथि के दिन को मदर्स डे के तौर पर मनाना शुरू कर दिया।

क्‍यों मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है मदर्स डे

मां की मौत के बाद एना ने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में लगा दी। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एना ने घायल अमेरिकी सैनिकों की सेवा भी एक मां की तरह की। उनकी सेवा भावना को सम्मान देने के लिए अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने एना के सम्मान में लॉ पास किया और मदर्स डे मनाने के लिए प्रत्यक्ष रूप से स्वीकृति दे दी। अमेरिकी संसद में कानून पास कर इस दिन को मई महीने के दूसरे रविवार को मनाने का ऐलान कर दिया गया और 9 मई 1914 को औपचारिक रूप से पहला मदर्स डे मनाया गया। तब से हर साल ये दिन मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। पहले ये दिन केवल अमेरिका में सेलिब्रेट होता था, लेकिन अब यूरोप, भारत आदि कई अन्‍य देशों में भी मनाया जाने लगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

पंजाब के एक मंत्री पर ED की रेड, 100 करोड़ के GST घपले का आरोप

रविवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत… जानें आज का राशिफल

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

त्रेता से द्वापर तक जीवित रहे ये 7 महान पात्र, रामायण-महाभारत में मिलता है वर्णन

अत्यंत महत्वपूर्ण रामायण और महाभारत दोनों युगों के साक्षी बने जो महान महापुऋष आचार्य संजय तिवारी Mahabharata : इन्होंने त्रेता से द्वापर तक जीवित रह कर अनेक भूमिकाएं निभाई भी है।भारतीय काल गणना के अनुसार रामायण त्रेता युग में हुआ और महाभारत द्वापर युग के अंत में। दोनों के बीच लगभग 8 से 9 लाख […]

Spread the love
Read More
International

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत और जापान के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के जापानी सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व LDP के इंटरनेशनल ब्यूरो के डायरेक्टर और पूर्व […]

Spread the love
Read More