फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से 24 करोड़ की ठगी, 21 लोगों पर FIR

गोरखपुर

गोरखपुर में एक कम्पनी का मालिक हुआ इस धोखाधड़ी का शिकार

नया लुक संवाददाता

गोरखपुर। देश में बढ़ रहे लगातार साइब्रर क्राइम का शिकार अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक शख्स हुआ है। उसकी कम्पनी में एक रुपये भेजकर बड़े-बड़े ट्रांसफर का स्क्रीन शॉट भेजने वाले सभी फर्जी निकले और स्क्रीन शॉट देखकर खुश होने वाली कम्पनी को करीब 24 करोड़ का चपत लगा है। पूर्वांचल के सबसे बड़े शहर गोरखपुर में एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है,

ये भी पढ़े

बिखरते सियासी किलों के बीच इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को बचाने की बड़ी चुनौती

 

जहां फर्जी UPI ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट भेजकर करीब 24 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है।  जानकारी के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी और शेयर ब्रोकर विश्वजीत श्रीवास्तव की कंपनी को निशाना बनाया गया। ठग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर लेन-देन का भरोसा दिलाते थे और भुगतान के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर करोड़ों रुपये का खेल करते रहे।

ये भी पढ़े

बंगाल में शुभेंदु को दरकिनार करना BJP को पड़ सकता है भारी

 

बताया जा रहा है कि आरोपी एक लाख रुपये ट्रांसफर करने का दावा करते थे, लेकिन वास्तव में खाते में केवल एक रुपया भेजते थे। इसके बाद बड़े भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर कम्पनी को गुमराह किया जाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब कम्पनी के खातों के ऑडिट और ट्रांजेक्शन मिलान में भारी गड़बड़ी सामने आई। जांच के बाद गुलरिहा थाना पुलिस ने 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी झारखंड, बिहार और कुशीनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूरा मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के रेल विहार फेज-1 का है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

BJP का बंगाल : सुनील बंसल की परिकल्पना और के के उपाध्याय की रणनीति

खबरदार! यदि आप भी खेलते हैं ‘ऑनलाइन गेम्स’ तो आपके ऊपर भी है राडार

बिखरते सियासी किलों के बीच इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को बचाने की बड़ी चुनौती

 

Spread the love

Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा काट रहा था जेल में कैदी

Jail सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर सात सुरक्षाकर्मी किए गए निलंबित बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर जेल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और जिला प्रशासन […]

Spread the love
Read More
Lucknow Agnikand
Uttar Pradesh

“लखनऊ आगकांड: ‘फायर ब्रिगेड देर से पहुंची’, प्रत्यक्षदर्शी के दावे ने उठाए सवाल”

Lucknow Agnikand : राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों की चपेट में आ गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के दौरान […]

Spread the love
Read More
Lucknow Fire Accident
homeslider Uttar Pradesh

अलीगंज अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, बोले- 14 शव अपनी आंखों से देखे

Lucknow Fire Accident : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं 14 शव देखे हैं। […]

Spread the love
Read More