खबरदार! यदि आप भी खेलते हैं ‘ऑनलाइन गेम्स’ तो आपके ऊपर भी है राडार

Online Rummy

‘Online Rummy’ के चक्कर में गेम्जक्राफ्ट के तीन संस्थापकों को ED ने किया गिरफ्तार

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली। यदि आपको भी ऑनलाइन गेम्स की लत लग गई है तो सावधान हो जाइए। देश की सबसे बड़ी एजेंसी यानी प्रवर्तन निदेशालय की नजर आप पर कभी भी टेढ़ी हो सकती है। ताजा समाचार के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गेम्जक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और उससे जुड़ी कम्पनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संस्थापकों को मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के निदेशकों की गिरफ्तारी से एक बार फिर गेमिंग कम्पनियां जांच के घेरे में आ गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक सिंह, पृथ्वीराज सिंह और विकास तनेजा शामिल हैं। यह कम्पनी ‘रमीकल्चर’  और ‘रमीटाइम’ जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन रीयल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म चलाती थी।

ये भी पढ़े

बिखरते सियासी किलों के बीच इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को बचाने की बड़ी चुनौती

ED ने कल शाम यानी गुरुवार को कर्नाटक के बंग्लुरू समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में एक साथ 17 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई कम्पनी के कार्यालयों, सहयोगी संस्थाओं और कर्मचारियों के परिसरों पर की गई। छापेमारी के दौरान ED को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले। इन सबूतों के आधार पर जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के संकेत पाए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़े

बंगाल में शुभेंदु को दरकिनार करना BJP को पड़ सकता है भारी

 

जांच में मिले सबूतों के बाद ED ने आठ मई को तीनों संस्थापकों को PMLA (Prevention of Money Laundering Act) की धारा-19 के तहत गिरफ्तार कर लिया। दीपक सिंह और पृथ्वीराज सिंह को NCR से गिरफ्तार किया गया दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु लाया जाएगा विकास तनेजा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि ऑनलाइन गेमिंग के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया? इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस पूरे नेटवर्क में अन्य कंपनियां या व्यक्ति भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े

बिखरते सियासी किलों के बीच इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को बचाने की बड़ी चुनौती

 

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

यह पूरा मामला कई राज्यों में दर्ज FIR के बाद सामने आया। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि कंपनी और इसके संचालक ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से पैसे लेकर धोखाधड़ी और अवैध कमाई कर रहे थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि इन ऐप्स के माध्यम से हजारों लोगों ने पैसे लगाए, जिसमें कई लोग भारी आर्थिक नुकसान में चले गए। कुछ मामलों में मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसी घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बिखरते सियासी किलों के बीच इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को बचाने की बड़ी चुनौती

बंगाल में शुभेंदु को दरकिनार करना BJP को पड़ सकता है भारी

BJP की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ क्यों कोई ‘जेपी-अन्ना’ सामने नहीं आता

 

Spread the love

One thought on “खबरदार! यदि आप भी खेलते हैं ‘ऑनलाइन गेम्स’ तो आपके ऊपर भी है राडार”

Comments are closed.

National

Gen Z और Gen Alpha को लेकर मोहन भागवत बोले- इन पर आंख मूंदकर भरोसा करता हूं

Mohan Bhagwat’s statement on Gen Z  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने नई पीढ़ी यानी Gen Z और Gen Alpha को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित I.I.M.U.N. कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी […]

Spread the love
Read More
Agni 4 Missile Test
homeslider National

अग्नि-4 टेस्ट सफल, 4000 KM की मारक क्षमता से भारत की रणनीतिक ताकत में इजाफा

Agni-4 Missile Test : भारत ने अपनी रणनीतिक रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज से छह अगस्त 2026 को किए गए इस परीक्षण में मिसाइल ने सभी निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। रक्षा सूत्रों के […]

Spread the love
Read More
Amit Shah Mosque Loudspeaker Issue
homeslider National Politics

मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली में सक्रिय हुए तीन मुस्लिम सांसद, अमित शाह से की मुलाकात

Amit Shah Mosque Loudspeaker Issue :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का हिस्सा बने तीन मुस्लिम सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर अपनी चिंता […]

Spread the love
Read More