होर्मुज स्ट्रेट पर झुकने को तैयार नहीं ईरान, जानिए वजह

होर्मुज स्ट्रेट

तेहरान: थिंक टैंक युद्ध अध्ययन संस्थान (ISW) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान द्वारा  होरमुज़ जलसंधि को लेकर अमेरिका को दिए गए प्रस्तावों में अब और झुकाव की संभावना बेहद कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि IRGC प्रमुख अहमद वाहिदी का रुख तेहरान की नीति में सबसे प्रभावी बन चुका है। ईरान न तो होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण छोड़ना चाहता है और न ही अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने के मूड में है।

क्या चाहता है ईरान?

ईरान के मुख्यधारा के नेता अब इस बात पर एकजुट हैं कि जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी। यह रुख अहमद वाहिदी की प्राथमिकताओं से मेल खाता है। ISW के मुताबिक, ईरानी सत्ता के भीतर इस नीति का विरोध बेहद सीमित है।

ये भी पढ़े

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली अचानक करवट, बारिश और ओलों से मिली गर्मी से राहत

 

ओमान को साथ जोड़ने की रणनीति

विश्लेषण के अनुसार, ईरान Oman को साथ लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल वसूलने की योजना बना सकता है। इससे वह इस क्षेत्र पर अपनी संप्रभुता को वैधता देने और अमेरिका के सामने नया प्रस्ताव रखने की कोशिश कर सकता है, बिना अपनी “रेड लाइन” से समझौता किए।

दबाव बढ़ाने के लिए नए तरीके

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान  बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों के लिए यमन के हूती विद्रोहियों का इस्तेमाल कर सकता है, ताकि अमेरिका पर नाकेबंदी हटाने का दबाव बनाया जा सके। इसके अलावा, ईरान ने संघर्ष विराम का उपयोग अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को फिर से मजबूत करने में किया है।

ये भी पढ़े

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली अचानक करवट, बारिश और ओलों से मिली गर्मी से राहत

ट्रंप का कड़ा रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी को “बुद्धिमानी भरा कदम” बताया है। उनका कहना है कि जब तक ईरान अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाएं नहीं छोड़ता, तब तक किसी समझौते की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, “नाकेबंदी, बमबारी से ज्यादा असरदार है।” रिपोर्ट के अनुसार, अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तो अमेरिका सैन्य विकल्प पर भी विचार कर सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली अचानक करवट, बारिश और ओलों से मिली गर्मी से राहत

PSL 2026 में स्टीव स्मिथ का फूटा गुस्सा, ड्रेसिंग रूम VIDEO ने मचाई सनसनी

Spread the love

Russia-Ukraine War
International Politics

रूस-यूक्रेन युद्ध तेज कीव पर रातभर बरसे मिसाइल और ड्रोन, कई इलाकों में तबाही

कीव में तबाही का मंजर, रूस के हमले में नौ की मौत Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में कम से […]

Spread the love
Read More
Methane gas explosion
International

बलूचिस्तान कोयला खदान हादसे में 32 मजदूरों की मौत, मीथेन गैस विस्फोट से मची तबाही

Methane gas explosion :  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक दर्दनाक खदान हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। क्वेटा के पास स्थित सोरांगे कोयला क्षेत्र की एक निजी खदान में मीथेन गैस के विस्फोट के बाद आग लग गई और खदान का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस हादसे में अब तक 32 […]

Spread the love
Read More
India-Bhutan Development Cooperation
International

पड़ोसी प्रथमः 100 अरब के विकास पैकेज से चमकेगा भूटान का बुनियादी ढांचा

शाश्वत तिवारी India-Bhutan Development Cooperation : भारत और भूटान ने थिम्पू में आयोजित 5वीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (प्लान टॉक्स) के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-2029) के तहत जारी 100 अरब रुपये की विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। भूटान के विदेश सचिव पेमा लेक्तुप दोरजी के निमंत्रण पर पहुंचे भारत के विदेश […]

Spread the love
Read More