मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 20 घायल

UP Road Accident

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से जा टकराया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच चिकल्या चौराहे के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 35 मजदूर धार जिले के बग्गड़ क्षेत्र से पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गई।

12 की मौके पर मौत, कई गंभीर

धार के प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। कुछ घायलों की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार तिरला बाईपास पर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अधिक भार और तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप के पलटने के बाद वह सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही DIG मयंक अवस्थी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। तिरला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है और मृतकों की पहचान के साथ उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

इलाके में शोक की लहर

इस भीषण हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मजदूरों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मोदी की त्रिस्तरीय रणनीति से 2027 में यूपी फतह की तैयारी

 

 

Madhya Pradesh Religion

मध्य प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां दिवाली के बाद प्रसाद में बांटे जाते हैं रुपये और सिक्के

Madhya Pradesh: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी की आराधना और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व है। इस दिन देशभर के मंदिरों और घरों में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां दिवाली के बाद भक्तों को प्रसाद के रूप में मिठाई या फल नहीं, […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More