
तपती गर्मी में हीट वेव से बचाव : अप्रैल की शुरुआत से ही जिस तरह की भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, उसने आम जीवन को मुश्किल बना दिया है। सुबह 9-10 बजे के बाद घर से निकलना तक भारी लगने लगता है। एसी और कूलर के बिना राहत मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम अपने शरीर को अंदर से ठंडा रखें, ताकि हीट वेव और लू के खतरों से बचा जा सके।
गर्मी में क्या खाएं और क्या पिएं?
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग ठंडे सॉफ्ट ड्रिंक की ओर भागते हैं, लेकिन यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके बजाय प्राकृतिक और पारंपरिक पेय ज्यादा फायदेमंद होते हैं। सत्तू का शरबत , छाछ और लस्सी , नींबू पानी और शिकंजी , आम का पना ,गन्ने का रस (सुबह या शाम) , ये सभी चीजें शरीर को हाइड्रेट रखती हैं और अंदर से ठंडक पहुंचाती हैं।
ये भी पढ़े
राघव चड्ढा ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी? वीडियो में किया बड़ा खुलासा
गर्मी में खान-पान का रखें खास ध्यान
तेज गर्मी में पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन करना बेहद जरूरी है।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
फल और सलाद का सेवन बढ़ाएं
तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं
आयुर्वेदिक उपाय जो दिलाएं ठंडक
आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखते हैं सेब का सिरका , गिलोय का जूस , बेल का शर्बत , खस का शर्बत , चंदनासव ये उपाय शरीर की गर्मी को संतुलित करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़े
घरेलू उपाय जो देंगे तुरंत राहत
घर में मौजूद साधारण चीजों से भी आप गर्मी से बच सकते हैं
धनिया और पुदीने का जूस ,
सब्जियों का हल्का सूप
भुना प्याज और जीरा
नींबू पानी
लू से बचने के नेचुरल तरीके
कुछ आसान थेरेपी अपनाकर भी आप राहत पा सकते हैं
प्याज के रस से छाती पर मसाज
इमली के पानी से हाथ-पैर धोना
बर्फ से स्पाइन मसाज
गर्मी में अपनाएं ये जरूरी दिनचर्या आदतें
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
धूप में निकलते समय शरीर को ढक कर रखें
पानी की बोतल हमेशा साथ रखें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
Gold Silver Price Hike : आज बढ़े सोने-चांदी के दाम, प्रमुख शहरों में नया रेट जारी
राघव चड्ढा ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी? वीडियो में किया बड़ा खुलासा

