Texas shooting : सुपर पॉवर के घर की सुरक्षा भी भगवान भरोसे, अमेरिका के एक बार में गोलीबारी

i0vod804 us police 625x300 01 March 26

USA के टेक्सास शहर में अंधाधुंध फायरिंग, तीन मौतें और चार घायल, हमलावर भी ढेर

ईरान के नेता अयातुल्लाह खामनेई के मौत का बदला बताया जा रहा है कांड

नया लुक डेस्क

Texas shooting टेक्सास शहर के ऑस्टिन स्थित एक बार में अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए। दरअसल, ये मामला अमेरिका के टेक्सास का है। वहां के एक मशहूर बार में एक युवक ने अंधाधुंध गोलियां दागी। य़ह घटना टेक्सास के ऑस्टिन में स्थित बार की है, जहां युवक ने वहां मौजूद लोगों पर बिना जाने समझे गोलीबारी शुरू कर दी।

ये भी पढ़े

Mali Terrorist Attack माली में बड़ा आतंकी हमला, रक्षामंत्री की दर्दनाक मौत

 

वहीं गोली चलाने वाला हमलावर भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। पुलिस ने बताया कि घटना ऑस्टिन के एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट एरिया में स्थित ब्यूफॉर्ड्स बार में हुई। पुलिस चीफ लिसा डेविस के अनुसार रात लगभग 1:39 बजे फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर बार के अंदर मौजूद था। पुलिस ने हमलावर से सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने उल्टा पुलिस पर हमला किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर उसे मार गिराया। घायलों में से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। जो घायल थे उन्हें तुरंत एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय इमरजेंसी सेवा ईएमएस के प्रमुख रॉबर्ट लकरिट्ज़ ने बताया कि सूचना मिलने के केवल 57 सेकंड में पैरामेडिक्स और पुलिस मौके पर पहुंच गए।

 

ये भी पढ़े

Gold Silver Price Hike : आज बढ़े सोने-चांदी के दाम, प्रमुख शहरों में नया रेट जारी

कई सैन्य जानकार इसे ईरान का जवाबी हमला भी बताते हैं। टेक्सास की घटना के साथ ही हाल के दिनों में अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरें आई हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला करेगा। विश्लेषकों का मानना है कि यदि अमेरिका मिडिल ईस्ट में सीधे युद्ध में शामिल होता है, तो यह अमेरिकी विदेश नीति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (DONALD TRUMP) की नीतियों पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

ये भी पढ़े

Mali Terrorist Attack माली में बड़ा आतंकी हमला, रक्षामंत्री की दर्दनाक मौत

मायावती का मिशन 2027: सोशल इंजीनियरिंग और SIR के चक्रव्यूह से सत्ता वापसी की तैयारी

Spread the love

New York
International

अल्पसंख्यक प्रोपगैंडा बंद कर PoK खाली करे पाक

शाश्वत तिवारी New York: भारत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति में एक बार फिर पाकिस्तान के दुष्प्रचार को ध्वस्त करते हुए अल्पसंख्यकों के अधिकारों और क्षेत्रीय अखंडता पर अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है। अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ आयोजित संवादात्मक चर्चा में भाग लेते हुए संयुक्त राष्ट्र […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

‘अद्वैत’ से थमेगा वैश्विक संकट, छोड़नी होगी ‘जीरो-सम गेम’ की सोचः जयशंकर

शाश्वत तिवारी New Delhi: संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक शांति और कूटनीति को लेकर भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण साझा किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य विषय ‘अद्वैत’ (वन रियलिटी) पर अपने विचार प्रस्तुत करते […]

Spread the love
Read More
Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More