बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की संदिग्ध मौत: पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या पर रहस्य बरकरार

Untitled 4 copy 27

कॉक्स बाजार/चटगांव। बांग्लादेश में एक हिंदू मंदिर के देखरेखकर्ता और पुजारी का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, चटगांव जिले के निवासी 40 वर्षीय नयन साधु खुरुशकुल यूनियन स्थित शिवकाली मंदिर में पुजारी और देखरेखकर्ता के रूप में काम करते थे।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (BHBCUC) के अनुसार, 19 अप्रैल की देर शाम दो अज्ञात लोग उन्हें अपने साथ ले गए थे। तीन दिन बाद उनका शव गांव के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय पुलिस के अनुसार जब शव बरामद किया गया तो वह सड़ने की स्थिति में था। इससे घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। मृतक की पत्नी ने 19 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी।

ये भी पढ़े

‘जैसी करनी वैसी भरनी’ बयान पर विवाद, कांग्रेस MLA विजय वडेट्टीवार ने ट्रंप पर साधा निशाना, BJP ने जताई आपत्ति

संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

BHBCUC और अन्य हिंदू संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त सजा की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि एक साधारण मंदिर सेवक की हत्या के पीछे का कारण अभी तक समझ से परे है। इसी बीच बांग्लादेश के कुमिला क्षेत्र में एक हिंदू सीमा शुल्क अधिकारी की रहस्यमय मौत के मामले में भी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल जारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
Minister of Education
Delhi homeslider National

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नया लुक ब्यूरो Minister of Education प्रहलाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई 2026 को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। राजनीतिक बैकग्राउंड: आरएसएस से जुड़ाव: राजनीति […]

Spread the love
Read More
Varanasi
Crime News

वाराणसी में राह चलते युवकों से छेड़छाड़ का आरोप

Varanasi सिगरा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में सिर्फ लड़के ही नहीं बेखौफ लड़कियां भी छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने में पीछे नहीं हैं। इससे साफ है कि यह सब घोर कलयुग की निशानी है। वाराणसी जिले के सिगरा थाने की पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया […]

Spread the love
Read More